Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Apr-2026

ऋषिकेश में गैस की किल्लत के बीच लोगों के घरों में पहुंच रहे एलपीजी गैस सिलेंडर में निर्धारित से काफी कम गैस पहुंच रही है। इसके लिए सीधे तौर पर सप्लाई वाहन के कर्मचारी जिम्मेदार हैं। जो वाहनों में अवैध रिफिलिंग कर रहे है। इन कर्मचारियों की अवैध रिफलिंग करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि घर पहुंचे एक गैस सिलेंडर को वेट मशीन पर तोला गया। तोलने पर गैस सिलेंडर में लगभग तीन किलो गैस कम निकली। ऐसे में उपभोक्ता ने सप्लाई कर्मचारी को फटकार लगाई और उससे सवाल जवाब किये। वीडियो बनी तो सप्लाई कर्मचारी ने सिलेंडर से गैस रिफलिंग कर निकालने का जुर्म कबूल किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेल जगत में एक नई ऊँचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। इसी को लेकर आज देहरादून में आयोजित 87वीं इंटर-स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड अब न केवल पर्यटन बल्कि खेलों की मेजबानी में भी देश का अग्रणी राज्य बन रहा है मुख्यमंत्री ने देशभर से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी। उन्होंने टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है। उड़ान योजना के अंतर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए पहली हेली सेवा को झंडी दिखाकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह हेली सेवा देहरादून नौकुचियाताल और अल्मोड़ा को आपस में जोड़ेगी जिससे लोगों का समय बचेगा और यात्रा आसान होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है जिसका विस्तार कार्य जल्द शुरू होगा। विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट नोएडा के जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ सकेगा जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा और औद्योगिक संस्थानों को भी सुविधा मिलेगी। विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में डीएम सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अंतिम दौर की बैठक हुई। इस बैठक में डीएम ने चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में श्रद्धालुओं के लिए जुटाई जाने वाली व्यवस्थाओं का अधिकारियों से फीडबैक लिया। परिसर का निरीक्षण कर जो कमियां दिखाई दी उनको भी पूरा करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसर में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए लगाए जा रहे जर्मन हैंगर पेयजल शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को यात्रा शुभारंभ से पहले पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए परिवहन विभाग द्वारा नारी शक्ति रोड सेफ्टी संकल्प को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के साथ परिवहन में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में महिला परिवहन अधिकारियों ने जहां एक ओर परिवहन विभाग में बढ़ती महिलाओं की संख्या पर उत्साह जताया वहीं महिलाओं के संघर्षों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान ऐसी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो परिवार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही अपने कार्य को भी पूरी ईमानदारी के साथ करती हैं इसके साथ ही रोड सेफ्टी को लेकर अपने प्रयासों को भी गति दे रही हैं। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन और रेडियो ( उफतारा) के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप भंडारी द्वारा एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें बताया गया कि पिछले 10 सालों से फिल्म बोर्ड का गठन नहीं हो पाया है जिससे फिल्म विद्या पर सही काम नहीं हो पा रहा है और हर वर्ष 50 लाख से अधिक के फिल्म पुरूस्कार विभाग स्तर पर रुके पड़े हैं उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को तय अनुदान में 25 प्रतिशत से अधिक कटौती कर उनका शोषण कर रही है उफतारा फिल्म उद्योग के विकास हेतु सरकार से तमाम विसंगतियों को अविलम्ब दूर करने की मांग करता है नहीं तो उफ़्तारा बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा : उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के शुभारंभ होने में अब महज एक सप्ताह से भी कम का समय रह गया है ऐसे में तैयारियों भी अंतिम दौर में चल रही हैं तैयारियों की समीक्षा को लेकर ही आज परिवहन मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक करी। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने यात्रियों को परिवहन सुविधा देने की तैयारियों की समीक्षा करी।