Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Apr-2026

मंत्री निर्मला भूरिया और प्रहलाद पटेल पहुंचे भाजपा कार्यालय मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।