Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Apr-2026

रुई से भरा ट्रक जलकर खाक ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान एमपी बोर्ड रिजल्ट जिले के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम विद्या भूमि स्कूल का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं में फिर रहा अव्वल अब आगजनी जैसी घटनाओं पर होगा त्वरित नियंत्रण : बंटी विवेक साहू कलेक्टर ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर अमरवाड़ा के भुमका घाटी में देर रात बड़ा हादसा हो गया।मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे रुई से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई।ट्रक महाराष्ट्र से कोलकाता जा रहा था तभी रास्ते में आग की लपटें उठने लगीं।स्थिति भांपते ही ड्राइवर और चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।देखते ही देखते पूरा ट्रक और उसमें भरा सामान जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है दोनों कर्मचारी सुरक्षित हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं-12वीं के परिणाम में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं में सौसर की निकिता फरकासे ने 500 में से 497 अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।वहीं 12वीं कॉमर्स में छिंदवाड़ा की दीपाली सोनी ने 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।अन्य छात्रों ने भी टॉप-10 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्या भूमि पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान बनाए रखा। स्कूल के यथार्थ पवार ने 98.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया जबकि अनंत अग्रवाल (97.2%) दूसरे और हर्षना जोशी (96%) तीसरे स्थान पर रहे।स्कूल के कई अन्य छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विशेष रूप से अनुष्का शुक्ला ने एआई विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। कुल 204 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा।इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. श्रीमती विजया यादव तथा प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा चौक पर 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन फायर स्टेशन का बुधवार को भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू एवं महापौर विक्रम अहके ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।यह फायर स्टेशन करीब 2 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा।सांसद ने कहा कि लंबे समय से इसकी मांग थी जिससे आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव होगा।फायर स्टेशन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़कर उपचारित जल का उपयोग करेगा जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा रिजल्ट के बाद छात्रा ने की आत्महत्या छिंदवाड़ा के मोहन नगर इलाके में बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद 17 वर्षीय छात्रा सानिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परासिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। जानकारी के अनुसार रिजल्ट आने के बाद सानिया मानसिक तनाव में थी जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छिंदवाड़ा में इस बार बोर्ड परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।जिले के 12 छात्रों ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया है।कलेक्टर ने इन सभी मेधावी छात्रों उनके अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य कारण बताया गया। किसानों का लाखों का गेहूं जलकर राख जिले के ग्राम उमहड़ में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसान के खेत में आग लगा दी।आग की चपेट में आकर किसान सालकराम चौरे के खेत में रखा गेहूं और पाइपलाइन पूरी तरह जलकर राख हो गई।किसान ने बताया कि खेत के पास लगे बिजली खंभे के तार आपस में चिपके हुए थे जिसकी शिकायत कई बार विभाग को दी गई थी।इसके बावजूद बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे यह हादसा हुआ। कलेक्टर ने भाजीपानी में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं छिंदवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत भाजीपानी में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान पेयजल सड़क राशन स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याएं सामने आईं जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। चौपाल से पहले विभागीय टीम ने गांव में डोर-टू-डोर सर्वे कर समस्याओं का संकलन भी किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन निस्तारी तालाब का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता जांची और अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताई अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर बैंक में उमड़ी भीड़ अमरनाथ यात्रा के पंजीयन को लेकर शहर के पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा जिससे बैंक परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही।भीड़ को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने व्यवस्था बनाकर क्रमबद्ध तरीके से पंजीयन प्रक्रिया जारी रखी। सांसद ने सुनी आमजनों की समस्याएं कई का मौके पर किया निराकरण छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जिनमें कई का तत्काल निराकरण किया गया।सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।कुछ मामलों में शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए आवेदन स्वीकार किए गए।असम दौरे से लौटने के बाद सांसद ने सीधे जनता से संवाद कर सक्रियता दिखाई।