एपस्टीन फाइल्स विवाद! खतरे में PM की कुर्सी कश्मीर की शबाना महमूद के नाम की चर्चा टाइटल - सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया- वांगचुक बिल्कुल ठीक कश्मीर की शबाना महमूद के नाम की चर्चा एपस्टीन फाइल्स विवाद में अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में है। लेबर पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। हालांकि स्टार्मर ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है।इस बीच नए प्रधानमंत्री पद की होड़ में गृह मंत्री शबाना महमूद के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री वेस्ट स्ट्रीटिंग और पूर्व उपप्रधानमंत्री अंगेला रेनर का नाम सामने आ रहा है। शबाना महमूद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर मूल की है। 2025 में गृह मंत्री बनने वाली वह पहली मुस्लिम महिला हैं। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री भी होंगी। पेंगुइन कंपनी का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर इसकी पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान आया है।कंपनी ने कहा पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश (प्रकाशित) नहीं हुई है। पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं।कंपनी ने कहा- अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।कंपनी की सफाई इसलिए आई क्योंकि बुक की अनअथॉराइज्ड कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया- वांगचुक बिल्कुल ठीक केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोनम वांगचुक बिल्कुल ठीक हालत में हैं। हिरासत में रहते हुए उन्हें AIIMS जोधपुर में अच्छा इलाज मिल रहा है।वांगचुक के वकील ने कहा कि उनकी हिरासत पर फिर से विचार करने का यह सही समय है क्योंकि वह अभी भी अस्वस्थ हैं।केंद्र की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) केएम नटराज ने बताया कि वांगचुक की हिरासत पर अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि यह बात सभी राज्यों के लिए है। जरूरत पड़ने पर आदेश जारी किए जाएंगे। साथ ही कोर्ट ने बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी है। लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर लद्दाख और हिमाचल में तेज हवा और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40kmph से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 4 जिलों चंपारण सुपौल मधुबनी और सीतामढ़ी में घना कोहरा छाया है। IMD ने तमिलनाडु के नीलगिरि केरल के इडुक्की और कर्नाटक के कृष्णागिरि धर्मपुरी वेल्लोर तिरुपत्तर रानीपेट में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।