Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Feb-2026

नए डिप्टी सीएम के विरोध में हिंसा भड़की मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम हिंसा भड़क गई। नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर दिया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सड़क के बीच में टायर जला दिए। मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका 16 की मौत मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अब भी खदान में फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंग्रांग ने दी बचाव दल राहत और खोज अभियान में लगे हुए हैं। यह हादसा सुबह थांग्स्कु इलाके में हुआ। पुलिस महानिदेशक ने कहाअब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के समय खदान के अंदर कितने मजदूर थे यह अभी साफ नहीं है। और लोगों के फंसे होने की आशंका है। परीक्षा पे चर्चा-पीएम ने बच्‍चों को असम के गमछे पहनाए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 6 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन में बच्‍चों से मुलाकात की। दिल्‍ली स्थित पीएम आवास पर देशभर के आए बच्‍चों को मोदी ने पहले असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए पहले एपिसोड में मोदी ने बच्‍चों को विदेशी चीजें छोड़कर स्‍वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही बच्‍चों से कहा कि वो 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं। पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। लक्की के शरीर में 5 गोलियां लगीं। गोलीबारी के बाद उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनकी कार को भी गोलियों से छलनी कर दिया संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन ट्रेड डील को ट्रैप डील बताया संसद में शुक्रवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा होनी है। शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। लेकिन विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। राज्यसभा की कार्यवाही फिलहाल जारी है इससे पहले विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन करते दिखे। इनके हाथ में ट्रेड डील को ट्रैप डील बताने वाले पोस्टर थे। सुप्रीम कोर्ट में EC बोला-बंगाल SIR में राजनीतिक दखल हुआ इलेक्शन कमीशन (EC) ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर हलफनामा दाखिल किया। EC ने कोर्ट में बताया कि बंगाल में SIR के दौरान लगातार राजनीतिक दखल जारी है EC ने कहा- अन्य राज्यों में SIR की प्रक्रिया बिना किसी बड़ी घटना या रुकावट के पूरी हुई लेकिन पश्चिम बंगाल की स्थिति अलग है। वहां चुनाव अधिकारियों के खिलाफ हिंसा हो रही है। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। ऐसे हालात बन गए हैं जिनमें चुनाव अधिकारी काम करने में असमर्थ हैं।.