Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Feb-2026

65 सेकंड ही चली कार्यवाही संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई। सदन की शुरुआत के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने चेतावनी दी लेकिन नारेबाजी बंद नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने महज 1 मिनट के अंदर ही कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। वही बुधवार को 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। सुप्रीम कोर्ट बोला- अनिल अंबानी देश नहीं छोड़ेंगे सुप्रीम कोर्ट ने अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) जुड़े ₹40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में जांच एजेंसियों पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा- CBI और ED जांच में देरी का कारण नहीं बता सकीं। दोनों एजेंसियां पहले ही काफी समय ले चुकी हैं। आगे ऐसी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने CBI और ED से चार हफ्ते में ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने यह रिकॉर्ड किया कि अनिल अंबानी उसकी पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे। असल में याचिकाकर्ता और पूर्व आईएएस अफसर ईएएस सरमा ने अनिल के देश छोड़ने की आशंका जताई थी। दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी सेना का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर आदिल को मुठभेड़ में मार गिराया था। आदिल पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह संयुक्त कार्रवाई राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की। सूत्रों के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में आदिल मारा गया जबकि उसके साथ मौजूद अन्य आतंकी भागने में सफल रहे। परीक्षा का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। परीक्षा केंद्र में फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही एंट्री दी जाएगी। इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है।इसके मुताबिक अब सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं रहेगी। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है।वहीं IAS और IFS को लेकर पुराने नियम जस के तस रखे गए हैं। चयनित अफसर को एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा। UP के 15 जिलों में कोहरा देश के उत्तरी राज्य अगले 5 दिन में एक बार फिर दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित होंगे। पहला डिस्टरबेंस 5-6 फरवरी को एक्टिव रहेगा। इसके चलते मध्य प्रदेश का आधा हिस्सा यूपी के 15 जिले पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ उत्तराखंड में सुबह कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है।