Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Feb-2026

नरोत्तम मिश्रा आयोजन में भगदड़ :महिला की मौत कई घायल चप्पलों और टूटी चूड़ियों में दिखा हादसे का मंजर ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई। इसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। ग्वालियर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भगदड़ तब मची जब कलश यात्रा से पहले कलश बांटे जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने अचानक स्टेडियम का गेट खोल दिया जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। हादसे के बाद स्टेडियम ग्राउंड में हर तरफ महिलाओं की चप्पलें टूटी चूड़ियां और बिखरा सामान पड़ा मिला। यह दृश्य भगदड़ की भयावहता को बयान कर रहा था। कई महिलाएं हादसे के बाद भी ग्राउंड पर बैठी नजर आईं। उनका कहना था कि उन्हें यात्रा के लिए बुलाया गया था लेकिन न तो कलश मिला और न ही सही जानकारी दी गई। मोहन यादव कैबिनेट की बैठक मोहन यादव कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के साथ प्रदेश में 2005 के बाद नियुक्त किए गए कर्मचारियों की परिवार पेंशन को लेकर कर्मचारी हित में फैसला किया है। कैबिनेट ने नेशनल पेंशन स्कीम में यह सुविधा दी है कि परिवार पेंशन के अंतर्गत अब तलाकशुदा बेटी भी पेंशन की हकदार होगी। अब तक यह व्यवस्था एमपी के कर्मचारियों के लिए लागू नहीं थी। 2005 के पहले नियुक्त कर्मचारियों के परिवारजनों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा था लेकिन 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के परिजन इससे वंचित थे। भोपाल में किन्नरों का हंगामा बोले-धर्म परिवर्तन करा रहे भोपाल के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को किन्नरों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सुरैया गुरु उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जांच की मांग की है। पदाधिकारी भी किन्नरों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे थे। इधर सुरैया गुरु ने कहा कि यह सिर्फ गद्दी और इलाके की लड़ाई है। धर्म परिवर्तन की बात गलत है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में किन्नरों ने आरोप लगाया कि भोपाल में सुरैया हाजी वर्षों से अपने हिंदू किन्नर शिष्यों को जोर जबरदस्ती इस्लाम ग्रहण करवा रही है। अमित भटनागर की गिरफ्तारी पर भड़के आदिवासी छतरपुर जिले के बिजावर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की आवाज उठाने वाले समाजसेवी अमित भटनागर की गिरफ्तारी के विरोध में भारी आक्रोश फैल गया है। हजारों आदिवासी महिलाओं और ग्रामीणों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर बिजावर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पुलिस ने सोमवार को अमित भटनागर के खिलाफ धारा-151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से विस्थापन मुआवजा और पुनर्वास से संबंधित मुद्दे उठा रहे थे। आरोप है कि उनकी गिरफ्तारी जन आंदोलन को दबाने का प्रयास है। खंडवा में AI से पति का चाची संग बनाया फोटो खंडवा में एक महिला को AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरों के जरिए बदनाम करने और 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला राखी कपाड़िया भोपाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहरूख के साथ रहती है। उसने पति सुदामा को छोड़ दिया हैं। राखी को शक था कि उसके पति का उसकी विधवा चाची के साथ अफेयर हैं। चाची को बदनाम करने के लिए उसने सोशल मीडिया से पति और चाची के फोटो निकाले। इसके बाद उन तस्वीरों को एआई के जरिए अश्लील रूप दिया। फिर सारे रिश्तेदारों को फोटो शेयर कर दिए। रिश्तेदारी में बदनामी हुई तो विधवा चाची ने पुलिस से शिकायत की। इंदौर में बच्ची और बुजुर्ग की मौत इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो और मौत हुई हैं। 75 साल के बुजुर्ग शालिग्राम ठाकुर की सोमवार रात और दो साल की बच्ची रिया की मौत मंगलवार को सुबह हुई। गंदे पानी से अब तक कुल 35 लोगों की जान जा चुकी है। शालिग्राम की बेटी मोना बघेल ने बताया कि 2 जनवरी को उलटी-दस्त के कारण शेल्बी हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। वहां से उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया। इसके बाद वे वेंटिलेटर पर ही थे। करीब 12 दिन पहले उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। 304.44 करोड़ रुपए के कारम डैम घोटाले की रिपोर्ट पेश कारम डैम घोटाले के लिए पांच इंजीनियर जिम्मेदार पाए गए हैं जबकि तीन इंजीनियरों को साक्ष्यों के अभाव में आरोपों से मुक्त किया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव जॉन किंग्सली एआर की 350 पेज की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 304.44 करोड़ की लागत वाले कारम डैम घोटाले की साढ़े तीन साल तक चली जांच के बाद पेश की गई रिपोर्ट में जिन पांच इंजीनियरों को डैम फूटने के लिए जिम्मेदार पाया गया है उनके विरुद्ध जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा 17 फरवरी को सुनवाई की जाएगी। इस डैम को बनाने की जिम्मेदारी एएनएस कंसट्रक्शन नई दिल्ली को सौंपी गई थी। बर्फ पिघलने से MP में आएंगी सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं पड़ेगी। इससे टेम्पेरेचर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। पहाड़ों से जब साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) गुजर जाएगा और बर्फ पिघलेगी तो प्रदेश में सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे की माने तो पूरे फरवरी महीने मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।