महादेव मेले में यात्रियों से खुली लूट यात्रियों से वसूला जा रहा 2 से 3 गुना ज्यादा किराया आरक्षक की पत्नी ने लगाई फांसी छोडा सुसाइड नोट बढ़ चिचोली के पास भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार की जोरदार टक्कर शहर के मुख्य मार्गो से निगम ने हटाया अतिक्रमण पानी संकट से जूझ रहे वार्ड 9 के नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन महादेव भूरा भगत मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अब कुछ बस संचालकों के लिए कमाई का जरिया बनती नजर आ रही है। मेले के दौरान बढ़ी आवाजाही का फायदा उठाकर कई निजी बस चालक निर्धारित दरों को दरकिनार करते हुए यात्रियों से दो से तीन गुना तक किराया वसूल रहे हैं। इस मनमानी से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों में भारी आक्रोश है। यात्रियों का आरोप है कि मेले के नाम पर अचानक किराया बढ़ा दिया गया है। विरोध करने पर कुछ चालकों और परिचालकों द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। वैकल्पिक साधनों की कमी के चलते लोग मजबूरी में अधिक किराया चुकाने को विवश हैं। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चंदन गांव की आशीर्वाद कॉलोनी में सोमवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए कोतवाली आईटीआई आशीष कुमार धुर्वे ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति रघुवंशी के रूप में हुई है जो पांढुर्ना के लोधीखेड़ा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की पत्नी थीं। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतका ने बीमारी के चलते मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र किया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। पांढुर्णा के बढ़ चिचोली के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।बीज भंडार गली पोस्ट ऑफिस मोहबा मार्केट बुधवारी बाजार कमानिया गेट गोलगंज इतवारी बाजार और गायत्री मार्केट में दुकानों के सामने रखा सामान हटवाया गया।निगम अमले ने सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त करते हुए व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी।बुधवारी बाजार की टोपी वाली गली में सड़क पर लगाए गए पाल पर्दे और तिरपाल भी हटाए गए। छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 9 के क्षेत्रवासियों ने पार्षद राहुल मालवीय के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा।नागरिकों ने बताया कि मुल्लू बाबा देवस्थान के आसपास पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।लोगों को 400–500 मीटर दूर बोरिंग से मुश्किल से एक-दो बाल्टी पानी लाना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में इलेक्ट्रिक पोल की कमी और कचरा वाहन न पहुंचने की शिकायत भी की गई। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 134 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 134 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया। ज्योतिबा फुले की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर उठी कड़ी कार्रवाई की मांग तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के तेलापुर गांव में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है जिसके बाद सामाजिक संगठनों में आक्रोश है।महात्मा फुले को शिक्षा और सामाजिक समानता का अग्रदूत माना जाता है।छिंदवाड़ा की महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।साथ ही प्रतिमा की पुनः सम्मानपूर्वक स्थापना कराने की अपील भी की गई है। बस स्टैंड हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी चांदी का मुकुट पार छिंदवाड़ा शहर के बीच बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुराकर फरार हो गए। पुजारी पंडित रविशंकर मिश्रा ने बताया कि सुबह आरती के बाद लौटने पर मुकुट गायब मिला। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है