विद्यार्थीयो को एक दिन पहले परीक्षा में बैठाने से किया इंकार अवैध कब्जो पर चला निगम का बुलडोजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी देश की पहली जनगणना रेस्टोरेशन कार्य पर कलेक्टर सख्त लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन को दी 10 दिन की मोहलत ट्रेन हादसे में छिंदवाड़ा के होनहार क्रिकेटर सागर यादव का असमय निधन छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज में संबल योजना को लेकर योगा के डिप्लोमा छात्रों ने नाराज़गी जताई है। छात्र मनोज कुमार वर्मा का आरोप है कि उन्हें बताया गया था कि उनकी फीस संबल योजना के तहत जमा हो जाएगी लेकिन अब परीक्षा से एक दिन पहले कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है।छात्र का कहना है कि पहले 10 हजार रुपये बकाया बताए गए थे बाद में 16 हजार रुपये की मांग की गई। इससे छात्रों में भ्रम और आक्रोश की स्थिति बन गई है। उनका आरोप है कि फीस को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही जबकि पिछले वर्ष छात्रों की फीस संबल योजना से जमा हुई थी। नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 10 स्थित धरम टेकड़ी कालीबाड़ी के पास शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यहां लगभग आठ परिवारों द्वारा करीब 6000 वर्गफुट क्षेत्र में अवैध कब्जा किया गया था। नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया। समयसीमा समाप्त होने पर सोमवार को अतिक्रमण दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाए जनगणना 2027 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं द्वितीय चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी और मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। नागरिकों के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी शहर में चल रहे रेस्टोरेशन कार्य को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सख्त रुख अपनाया है।सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यों की समीक्षा की।ठेकेदार की मांग पर रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में सभी शेष कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।कार्य अवधि समाप्त होने के बाद 20 फरवरी को संयुक्त टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। संयुक्त टीम निरीक्षण उपरांत अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। शहर की सुभाष कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय उभरते क्रिकेट खिलाड़ी सागर यादव का महाराष्ट्र के जालना के पास ट्रेन हादसे में दर्दनाक निधन हो गया। सागर बुरहानपुर जा रहा था तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई है। क्रिकेट जगत में सागर को एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता था। हाल ही में बड़कुही क्रिकेट टूर्नामेंट में उसने मैन ऑफ द सीरीज सहित कई खिताब अपने नाम किए थे। देर शाम पार्थिव शरीर छिंदवाड़ा लाया गया जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम दर्शन किए गए। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप छैन्प् ने सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में छैन्प् ने उच्च शिक्षा विभाग के नियमों को लेकर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए।छात्र नेताओं का आरोप है कि गलत जांच और नियमों के कारण कई छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने मांग की है कि द्वितीय वर्ष की परीक्षा में बैठने से पहले स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।छैन्प् ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। महादेव मेले में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई 91 हजार की चालानी वसूली परासिया-पिपरिया मार्ग पर महादेव मेले के दौरान परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में छोटे-बड़े यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। ओवरलोडिंग किराया सूची अग्निशामक यंत्र और दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर 13 वाहनों पर 38 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।वहीं पूर्व में जब्त एक वाहन से 53 हजार रुपये वसूल कर उसे मुक्त किया गया।इस तरह कुल 14 वाहनों से 91 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया और वाहन संचालकों को सख्त हिदायत दी गई। राष्ट्रीय मंच पर पांढुरना की ऐतिहासिक उपलब्धि दिल्ली में आयोजित प्च्छ के 5वें संस्करण में राम शांति विद्या मंदिर के डायरेक्टर शिवम बुधराजा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इम्पैक्टफुल स्कूल लीडर्स 2025’ सम्मान से नवाजा गया।7 फरवरी को द्वारका में हुए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार की सराहना की गई।उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में त्वइवजपबे ।प् और ैउंतजमतइपजे जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म को बढ़ावा मिला है।विद्यालय ने मूल्य-आधारित शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का सफल समन्वय किया है। शासकीय वाहन चालक संघ में नई नियुक्तियां यशवंत बैस बने जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ की छिंदवाड़ा इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से यशवंत सिंह बैस को जिला अध्यक्ष चुना गया।वहीं मनोज पांडे को संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने संघ के संविधान के तहत दोनों नियुक्तियों को औपचारिक मंजूरी दी।नियुक्ति की घोषणा के बाद जिला वाहन चालक संघ और नगर निगम कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।