ढोल-डीजे से बेकाबू हुई दूल्हे की घोड़ी कुएं में कूदी ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू ढोल-डीजे से बेकाबू हुई दूल्हे की घोड़ी कुएं में कूदी खंडवा जिले के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक शादी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। ढोल और डीजे के शोर से घबराई घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से छलांग लगा दी और उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक रविवार को छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात गांव में प्रवेश कर रही थी। बाराती ढोल और डीजे के गानों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक घोड़ी घबरा गई। सीएम बोले- पहली बार बालाघाट में होगी कैबिनेट नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार मोहन कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। सोमवार को सीएम बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम ने हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। सीएम जिले में 100 करोड़ 90 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कुत्ते ने बच्चे को काटा…रेबीज-इंजेक्शन लगने पर भी मौत दतिया में आवारा कुत्ते के काटने के 25 दिन बाद 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को एंटी-रेबीज वैक्सीन की तीन डोज दी जा चुकी थीं लेकिन सिर और गर्दन पर काटने की वजह से वायरस तेजी से दिमाग तक पहुंच गया जिससे बच्चे की जान नहीं बच पाई। हालांकि कुछ दिनों बाद कुत्ता भी गांव में मरा मिला है।मामला दतिया के सपा पहाड़ क्षेत्र का है। अशोक प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा हंस प्रजापति 13 जनवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था तभी गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर हाथ और गर्दन को नोच डाला। सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह मामले की सुनवाई टली मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के मामले में 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जैसे ही विजय शाह के मामले की सुनवाई का समय आया कोर्ट का समय समाप्त हो गया। अब इस मामले में आगामी दिनों में सुनवाई होगी। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। एक विवादास्पद बयान चर्चा में आ गया राजधानी भोपाल में AIMIM नेता तौकीर निजामी का एक विवादास्पद बयान चर्चा में आ गया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने मुसलमानों को तीन प्रकार का बताते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. तौकीर निजामी ने अपने बयान में कहा कि एक मुसलमान वह है जो जूते चाटने वाला मुसलमान होता है और वह कांग्रेस में मिलता है. दूसरा मुसलमान वह है जो जूते खाने वाला मुसलमान होता है और वह भारतीय जनता पार्टी में मिलता है. तीसरा मुसलमान वह है जो जूते मारने वाला मुसलमान होता है और वह AIMIM की मजलिस में मिलेगा. कलेक्टर-एसपी का पैदल निरीक्षण बैतूल शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों की संकरी गलियों में आपातकालीन स्थिति के दौरान एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों की आवाजाही में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने सोमवार को तिलक आजाद और आर्यपुरा वार्ड का संयुक्त निरीक्षण किया। ये तीनों मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र हैं जहां पहली बार कलेक्टर और एसपी ने पैदल भ्रमण कर गलियों की स्थिति का जायजा लिया। भोपाल में गोमांस-पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन भोपाल में पिछले एक महीने से सुर्खियों में बने गोमांस और गंदे पानी की सप्लाई के मुद्दे पर सोमवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी स्थित निगम दफ्तर का घेराव किया और महापौर मालती राय और एमआईसी का रावण रूपी पुतला फूंका। इससे पहले पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई और जोरदार नारेबाजी की गई। बता दें कि कांग्रेसी महापौर का 11 सिर वाला कटआउट लेकर पहुंचे थे जिसमें 10 सिर अन्य जिम्मेदारों के हैं। अगले 2 दिन तेज सर्दी...फिर तापमान बढ़ेगा प्रदेश में अगले 2 दिन तक तेज सर्दी रहेगी। इस दौरान ग्वालियर-चंबल के साथ रीवा और शहडोल संभाग के शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहेगा। अभी कटनी और शहडोल में टेम्पेरेचर सबसे कम है। वहीं भोपाल और इंदौर में भी पारे में गिरावट देखी गई है।