Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
08-Feb-2026

पचामा दादर जंगल में खदान मंजूरी ग्रामीणों का विरोध शुरू आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन देवजी नेत्रालय द्वारा किया गया नेत्र जांच शिविर का आयोजन जिले के दक्षिण बैहर क्षेत्र के पचामा दादर जंगल में 60 हेक्टेयर वन भूमि पर बाक्साइट खदान को शासन से स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। गांव-गांव बैठकों का दौर शुरू हो गया है और आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। ग्राम पंचायत लूद के सरपंच चमरु सिंह टेकाम के अनुसार खदान स्थापना के लिए बड़ी संख्या में पेड़-पौधों की कटाई होगी जिससे पर्यावरण और ग्रामीणों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा 18 फरवरी को ग्राम पंचायत लूद में इस संबंध में जनसुनवाई आयोजित की गई है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा प्रदेशव्यापी संगठन के आव्हान पर जिला मुख्यालय में रविवार ८ फरवरी को शहर मुख्यालय अपनी लंबित मांगों को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा रविवार को स्थानीय मोती उद्यान में बैठक आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली गई। रैली आम्बेडकर चौक से कालीपुतली चौक जयस्तंभ चौक होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिनों में सडक़ से उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मानवता की सेवा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के उद्देश्य से देवजी नेत्रालय तिलवारा घाट (जबलपुर) द्वारा ग्राम पंचायत कंजई में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सरपंच अधिवक्ता आनंद बिसेन के मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लगभग 100 से 112 ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान 10 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इन सभी मरीजों को बेहतर उपचार और ऑपरेशन के लिए देवजी नेत्रालय जबलपुर रेफर किया गया है। शिविर में आंखों की सामान्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को रियायती दरों पर चश्मे और दवाइयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। बालाघाट से गोंदिया रेल मार्ग पर बंदर झिरिया के समीप रेल्वे ट्रेक में एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर युवक का शव बरामद किया। मृतक की शिनाख्त परसवाड़ा निवासी विवेक उर्फ गोल्डी पिता सुंदरलाल बिसेन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 543 पर मगरदर्रा और टिटवा के बीच स्थित पुल पर बना एक विशाल और गहरा गड्ढा राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है। नैनपुर–बालाघाट रोड पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के चालकों को यह गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देता जिससे दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। कई वाहन चालक इस गड्ढे के कारण संतुलन खो चुके हैं हालांकि सौभाग्यवश अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। जिले में उत्कृष्ट मॉडल विद्यालय व सर्वोच्च आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा ८ फरवरी को ७ केन्द्रों में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह ११ बजे से दोपहर १ बजे तक संचालित की गई। उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च आवासीय विद्यालय जबलपुर में स्थित है। इस विद्यालय में प्रवेश के लिय जिले में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस संबंध में समन्वयक प्राचार्य मनोज कुमार जैन ने बताया कि उत्कृष्ट मॉडल विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए जिले में कुल 2159 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 1966 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे व 193 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सर्वोच्च आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 35 विद्यार्थी पंजीकृत थे इनमें ३४ परीक्षार्थी शामिल रहे व एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिये व्यापक व्यवस्था की गई थी व परीक्षा शांतीपूर्ण संपन्न हुई।