Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
16-Apr-2026

भाजपा विधायक बोले अब सरकारी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होऊंगा राजगढ़ जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी लोकार्पण विवाद के बाद अब जिले की राजनीति खुलकर गरमा गई है। भाजपा विधायक अमरसिंह यादव ने गुरुवार को प्रशासन के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए साफ ऐलान कर दिया है कि जब तक संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती वे किसी भी शासकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। विधायक के इस रुख से प्रशासनिक और सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि हाल ही में जिला अस्पताल में तैयार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण तीन दिन पहले 12 अप्रैल को राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने किया था। आरोप है इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह यादव नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू और भाजपा पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया जिससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई। कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब होते दिख रहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ऐसा क्रांतिकारी निर्णय बताया जिसने सदियों के इंतजार को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कड़े और सीधे शब्दों में कहा यदि कांग्रेस विरोध करेगी तो जनता में गलत संदेश जाएगा।विपक्ष की दोहरी राजनीति पर गरजते हुए डॉ. यादव ने कहा कांग्रेस की नीति और नियत में हमेशा से फर्क रहा है। वे कहते तो हैं कि हम महिला आरक्षण चाहते हैं लेकिन उनकी नीयत में खोट साफ दिखाई देती है। आज वे बेनकाब हो चुके हैं। जिस बिल को सर्वसम्मति से पारित कर एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए था उस पर कांग्रेस मीन-मेख निकाल रही है। BJP नेता के भतीजे ने महिला का स्तन काटा खंडवा जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के भतीजे ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। रेप की कोशिश की। नाकाम रहने पर चाकू से महिला का स्तन काट दिया और पसलियों में कई वार किए। वारदात के दौरान पति के आने पर आरोपी भाग गया। मामला पंधाना थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक घटना 11 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। पीड़िता का पति बुरहानपुर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी आकाश पटेल जो पहले से महिला पर नजर रख रहा था घर के पीछे खेत की तरफ से पहुंचा और खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुस गया। ‘वंदे मातरम्’ की गरिमा पर हाईकोर्ट सख्त मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच के समक्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान सरकारी और सार्वजनिक मंचों पर गरिमापूर्ण आचरण सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कानूनी ढांचा बनाने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका दायर की गई है। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए मामले से जुड़े पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई इंदौर नगर निगम की एक हालिया घटना के बाद शुरू हुई जिसमें राष्ट्रीय गीत के दौरान हुए विवाद ने प्रदेशभर का ध्यान आकर्षित किया था। इंदौर में सिटी बस पास 400 रुपए महंगा छात्र भड़के इंदौर में सिटी बस पास का दाम 400 रुपए बढ़ने से छात्र नाराज है। इसके विराध में छात्र नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। सिटी बस पास का दाम करने के लिए उन्होंने ज्ञापन भी दिया। छात्रों के हाथों में तख्तियां थी जिस पर लिखा था छात्रों को ATM मशीन समझना बंद करो… छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ एकजुट हो…। रीवा में 15 घंटे बाद खुला जाम रीवा में बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर का लंबा जाम 15 घंटे बाद खुल गया। बुधवार रात से खड़े हजारों वाहन जाम खुलने से निकल सके। मौके पर पहुंची रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। सीजन में पहली बार MP में पारा 43 डिग्री पहुंचा मध्य प्रदेश में गुरुवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे और तापमान में बढ़ोतरी हुई। नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया जो सीजन का सबसे अधिक है।मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम के बाद रतलाम दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।