CM के हाथ में बंदूक वायरल होने पर भाजपा ने वीडियो डिलीट किया मच्छर भगाने वाली कॉइल से बस में आग लगी दावा-सीएम के हाथ में बंदूक निशाने पर मुसलमान कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि असम बीजेपी X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मुसलमानों को गोली मारते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये वीडियो अल्पसंख्यकों की टार्गेटेड पॉइंट-ब्लैंक हत्या को बढ़ावा देने जैसा है। कांग्रेस का दावा है कि वीडियो डिलीट कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के X हैंडल पर दिख रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कथित तौर पर एक राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे। निशाने में दिख रही तस्वीर में एक ने टोपी पहनी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। इसका कैप्शन पॉइंट-ब्लैंक शॉट था। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित बजट सत्र के 9वें दिन की शुरुआत हंगामे से हुई। विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें। विपक्ष के नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने संसद को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते सभा तीन बार स्थगित कर दी गई थी। राज्यसभा में भी सोमवार को हंगामे के आसार हैं। मोदी बोले- टेक्नोलॉजी का गुलाम न बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी कोयंबटूर से छत्तीसगढ़ पहुंचे और बच्चों से बात की। इसके बाद पीएम गुवाहाती के अष्टलक्ष्मी पहुंचे। पीएम ने कहा कि कभी भी टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। तकनीक का इस्तेमाल क्षमता बढ़ाने में करें। मच्छर भगाने वाली कॉइल से बस में आग लगी दिल्ली के विकासपुरी में रविवार देर रात खड़ी प्राइवेट बस में आग लगने से कंडक्टर सुनील शर्मा जिंदा जल गया। दमकल ने एक घंटे बाद आग बुझाई लेकिन तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जांच जारी है। सुनील बस में ही सोया हुआ था। उसने मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई जिससे आग लग गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पारा माइनस 24° उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24°C रहा। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में टेंपरेचर 10° डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा सर्दी फतेहपुर और पाली में रही। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9°C और 5°C रहा।