Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
10-Feb-2026

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर हत्या का आरोप गिरफ्तार टाइटल - गोपाल भार्गव बोले दिग्विजय सिंह ने दिया था कांग्रेस में आने का ऑफर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर हत्या का आरोप गिरफ्तार सतना जिले के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में कोटर थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम उर्फ कार्तिकेय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रीवा जिले के सेमरिया निवासी चंद्रभान प्रजापति के रूप में हुई है। बताया गया है कि चंद्रभान मानसिक रूप से अस्वस्थ था और 3 फरवरी से अपने घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने दिया था कांग्रेस में आने का ऑफर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और रहली से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव का एक बार फिर बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने सोमवार को दिए अपने बयान में कांग्रेस से ऑफर आने की बात कही है। रहली में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंच को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक सफर पार्टी के प्रति निष्ठा और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर खुलकर बात की। भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते थे गोपालजी वहां क्या रखा है बीजेपी में? कुछ नहीं है। आप हमारे पास आ जाओ मैं आपको अच्छे विभाग का मंत्री बना दूंगा। लेकिन मैंने कहा कि राजा साहब एक बात कहता हूं ये माल टिकाऊ है बिकाऊ नहीं है। हाईटेंशन पोल के नीचे निकली सड़क भोपाल में 90 डिग्री एंगल वाले ऐशबाग ब्रिज और ठिगने मेट्रो स्टेशन के बाद एक और नया अजूबा सामने आया है। राजधानी के करोंद इलाके में हाईटेंशन लाइन के टावर (पोल) के नीचे से सड़क निकाल दी गई जो किसी एफिल टॉवर सड़क की तरह है। मामला सामने आने के बाद अब यह पोल सुर्खियां बंटोर रहा है।करोंद की विनायक कॉलोनी में कई साल से हाईटेंशन का पोल एफिल टॉवर जैसा खड़ा है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि इसके नीचे से ही सड़क भी निकाल दी गई। लोग पैदल चलने के साथ अपनी कार और मोटरसाइकिलों से आना-जाना भी करते हैं। ऐसे में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने का डर बना रहता है। भोपाल में लव जिहाद में इस्तेमाल 3 कारें जब्त भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग सहित अश्लील वीडियो वायरल करने के सह आरोपी माज खान से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार रात उसकी निशानदेही पर तीन कारें- मारूति सियाज स्विफ्ट और होंडा सिटी जब्त कर ली गईं।इन सभी कारों में अलग-अलग जगहों पर माज के साथी ओसाफ अली खान ने छात्रा के साथ रेप किया था। थार की तलाश में कोहेफिजा थाने की एक टीम रवाना हुई है। इसे जल्द जब्त करने का दावा किया जा रहा है। बर्फ पिघलने से MP में आएंगी सर्द हवाएं मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं पड़ेगी। इससे टेम्पेरेचर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। पहाड़ों से जब साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) गुजर जाएगा और बर्फ पिघलेगी तो प्रदेश में सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएगी। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे की माने तो पूरे फरवरी महीने मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।