Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Feb-2026

महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में वोटिंग महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 9 फरवरी को काउंटिंग होगी इस चुनाव में 7438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। आज सुबह बारामती में उपमुख्यमंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपना डाला यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लने क्रैश में मौत के बाद घोषित तीन दिन का राजकीय शोक के रखा गया था। जिस कारण मतदान टाल दिया गया था। सफारी में मोबाइल ले जाने पर FIR होगी राजस्थान के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व समेत कुल चार टाइगर रिजर्व में रील बनाने वीडियो शूट करने और सेल्फी लेने जैसी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत उठाया गया है जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार में कोई बाधा न आए सफारी के टूरिस्ट और गाइड मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए एक आदेश जारी किया है। इसके तहत टाइगर रिजर्व में पोस्टर और फ्लैक्स भी लगा दिए गए हैं। साथ ही गाइड को भी निर्देश दिए है कि वे मोबाइल फोन के रोक संबंधी आदेश के बारे में टूरिस्ट्स को भी अवगत करा दें। जालंधर AAP नेता के मर्डर के पीछे नौकर भी पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसमें अब एक्टिवा सवार शूटर और क्रेटा गाड़ी की CCTV फुटेज सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ये क्रेटा कार को लक्की का नौकर चला रहा है। ये भी शक है कि लक्‍की के नौकर ने शिंगरी ने ही मर्डर से पहले रैकी की थी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने नशा करने पर नौकर शिंगरी की पटिाई भी की थी धमाके से दहला इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 69 मौत हुई हैं और 169 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है यह धमाका इतना तेज था कि कई लोगों के अंग अलग-थलग हो गए। हमले की जगह से सामने आए फोटो में लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं। देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल देश भर में शनिवार को एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (गिग वर्कर्स) की हड़ताल है। तेलंगाना गिग एंडप्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और इंडियन फेडरेशन ऑफ एप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) से जुड़े ड्राइवरों और वर्कर्स ने इस हड़ताल की घोषणा की है यह हड़ताल ड्राइवरों की घटती कमाई बढ़ते शोषण और सरकार की ओर से न्यूनतम बेस फेयर तय न किए जाने के विरोध में की जा रही है। इसमें ओला उबर रैपिडो पोर्टर समेत अन्य एप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़े ड्राइवर शामिल होंगे। राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले ही हफ्ते में तापमान 32 °C का आंकड़ा पार कर गया। हरियाणा के कई जिलों में पारा 25°C तक पहुंचा गया है उधर मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान न्यूनतम तापमान 11 °C रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है