Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2026

सीमांत जिला पिथौरागढ़ कीवी की खेती का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की कीवी नीति के तहत जिले को कीवी कलस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसे देखते हुए वर्तमान में जिले की 1560 नाली से अधिक भूमि पर कीवी की व्यावसायिक खेती की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के काश्तकारों की आय बढ़ाना है। पिथौरागढ़ के मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया पिथौरागढ़ की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां कीवी उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। जिसे देखते हुए विभाग द्वारा किसानों को पौध के साथ ही तकनीकी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कीवी खेती को एक स्थायी आजीविका का साधन बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि काश्तकारों के लिए कीवी इसलिए भी लाभकारी है क्योंकि इस फसल को जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुँचाते कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है और बाजार में अच्छा मूल्य मिलने से किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। हाल ही में कोटद्वार में हुई घटना के बाद अब जहां तमाम लोग दीपक कुमार की सराहना कर रहे हैं तुम वहीं राहुल गांधी ने भी एक पोस्ट के जरिए दीपक कुमार को बहादुर बताते हुए उनकी सराहना की। उत्तराखंड महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बीते दिन कोटद्वार जाकर दीपक कुमार विजय रावत से मुलाकात की और उन्हें कोटद्वार मामले में अपना साहस दिखाते हुए बजरंग दल को रोकने पर उनकी सराहना की। ज्योति रौतेला का कहना है जिस तरह प्रदेश में इस वक्त बीजेपी ने सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है और साथ ही भाजपा से संबंधित बजरंग दल भी अब इस सांप्रदायिक माहौल को लगातार खराब करने का काम कर रहे है। दीपक कुमार का परिवार इस वक्त कोटद्वार में डर के माहौल में जीने को मजबूर है। सितारगंज: सिडकुल क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में महिला कर्मियों के साथ उत्पीड़न अनैतिक दबाव साजिशन नौकरी से निकाले जाने और पुलिस के कथित दुरुपयोग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीते छह वर्षों से कंपनी में ईमानदारी से कार्यरत थीं लेकिन पिछले एक वर्ष में कंपनी में आई एक महिला कर्मचारी और एचआर अधिकारी की मिलीभगत से माहौल खराब किया गया। आरोप है कि कंपनी में कुछ अधिकारियों द्वारा नई महिला कर्मियों की मांग कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था और विरोध करने पर झूठे आरोप लगाकर बाहर का रास्ता दिखाया जाता था। जब रजनी सिंह और दो अन्य महिला कर्मियों ने कंपनी के जीएम व एचआर विभाग को पूरे मामले से अवगत कराया तो किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि उल्टा तीनों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर नौकरी से निकाल दिया गया। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से डॉक्टर के पेशे को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। लंढौरा स्थित लोकनायक नामक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवती ने अस्पताल के डॉक्टर रिजवान पर शर्मनाक हरकत का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर रिजवान ने उसके पति को बाहर भेजकर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। घटना से आहत युवती ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख आरोपी डॉक्टर और उसका स्टाफ अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार द्वारा घटना का वीडियो भी बनाया गया जिसमें युवती रोते हुए डॉक्टर पर आरोप लगाती दिख रही है। इसके बाद परिजन मंगलौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। ऋषिकेश के कोयल घाटी में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को बारी-बारी से पीटते हुए नजर आए हैं। घटना 2 फरवरी रात की बताई जा रही है। युवक की पिटाई किसी विवाद में हुई है इसका अभी पता नहीं चला है लेकिन सोशल मीडिया पर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हुए हैं। जिन्हें दूसरे राज्य का बताया गया है। बड़ी बात यह है की बारी-बारी से लोग युवक को पीटते रहे मगर मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग घटना की वीडियो मोबाइल में कैद करते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के मुताबिक युवक को इतना पीटा गया कि आखिर में वह सड़क पर अचित हो गया। जनपद टिहरी की मुनिकीरेती नगर पालिका पर टेंडर प्रक्रिया में पक्षपात और परिवार वाद करने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। मामले में कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। पालिका प्रशासन को पक्षपात और परिवार वाद नहीं करने की सलाह दी है। सलाह नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।बता दें कि आज इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित होकर मुनिकीरेती नगर पालिका कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने एक साल में केवल दो टेंडर किए हैं। दोनों ही टेंडर में पालिका प्रशासन ने पक्षपात और परिवार वाद को बढ़ावा दिया है। अंशुल रावत ने बताया कि पहले टेंडर पार्किंग के लिए किया गया। तकनीकी समिति के द्वारा दो निविदादाता पास होने के बाद पालिका अध्यक्ष ने अपने चहेते का निविदा पास न होने के कारण निविदा को निरस्त कर दिया। पूछने पर अपने विवेक की पावर का जवाब मिला। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और जिलाधिकारी को भेजने की तैयारी है