कुछ दिन पूर्व खटीमा प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर खटीमा क्षेत्र के दमगड़ा स्थित तलवार फॉर्म में कार्रवाई करते हुए 125 एकड़ भूमि को ट्रैक्टरों के द्वारा जुतवाया जिस पर आज खटीमा कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापडी ने एक प्रेस वार्ता करी जिसमें उन्होंने कहा कि जिस ढंग से प्रशासन द्वारा कार्रवाई हुई है सरासर गलत है इस तरह की कार्रवाई फिल्म में ही देखी जाती है जितने भी ट्रैक्टर खेतों को जोत रहे थे उनमे किसी में भी नंबर प्लेट नहीं था यदि कोई न्यायालय का या एसडीएम का आदेश तथा सबसे पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस देना चाहिए था और फसल जोतने के आदेश को सार्वजनिक करना चाहिए था और कब्जा लेने का कोई आदेश था तो 145 के अंतर्गत नोटिस देना चाहिए था मुख्यमंत्री जी के घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी घटना होती है जहां क्षेत्र में दसहत का माहौल है यदि आदेश नहीं है तो संबंधित अधिकारियों पर और व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए और विधायक भुवन चंद्र कापडी ने कहा कि जो फसल बर्बाद हुई है उसकी पेनल्टी के रूप में संबंधित अधिकारियों से वसूला जाना चाहिए खटीमा में खुलेआम माफिया राज चल रहा है और सीबीआई जांच की मांग की है और कहा है कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र आर्य राज किशोर सक्सेना नासिर खान राजू सोनकर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे l देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए संतुलित और जनहितकारी बजट तैयार किया है मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार के बजट में आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं जिससे देश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट है। बजट के माध्यम से विकास को गति मिलेगी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश और आगे बढ़ेगा मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट गरीब किसान युवा और मध्यम वर्ग सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हरिद्वार के रुड़की स्थित भगवानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत बिनारसी में हुई घटना में दो लोगो की गोली लगने से मौत होगी जबकि दो लोग घायल है। रविदास जयंती के मौके पर भगवानपुर में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया के देखते ही देखते फायरिंग हो गई जिसमें दो व्यक्ति को गोली लगने से उनकी मौत हो गई जबकि अन्य लोगो का इलाज रुड़की अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि आज थाना भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद एक ही पक्ष के दो गुटों में झगड़ा हो गया था जिसमे लाठी डंडे और गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी इस घटना में दो लोगो की मौत और दो लोग घायल है जिनका इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इंदिरा मार्केट रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शहर के दिल घंटाघर और सबसे प्रमुख क्षेत्र राजपुर रोड पर स्थित बेहद संकरी व अव्यवस्थित इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित रूप देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तैयारी तेज कर दी है। ये परियोजना इसीलिए जरूरी है क्योंकि इंदिरा मार्केट का एक सिरा लैंसडौन चौक पर है तो दूसरा सिरा राजपुर रोड पर। यहां दुकानें बेहद संकरी सड़क पर दोनों तरफ सटकर बनी हैं। ऐसे में यहां से दोपहिया वाहन तक निकालना भी मुश्किल हो जाता है। चौपहिया वाहन यहां प्रवेश नहीं कर सकते हैं और बाजार में आसपास पार्किंग सुविधा का भी अभाव है। कोटद्वार में एक दुकान के नाम को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस कार्रवाई और सियासी बयानबाजी तक पहुंच गया है l इस मामले में कोटद्वार पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं l पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी l कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने अब सख्ती दिखाई है l दुकानदार वकील अहमद की शिकायत पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है l आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान का नाम बदलने की धमकी दी वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हंगामा करने के आरोप में भी 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है l उधर सोशल मीडिया में चल रहीं भड़काऊ बयानबाजियों को लेकर भी पुलिस नें लोगों को कड़ी हिदायत दी है l देवभूमि उत्तराखंड की गिनती यूं तो शांत प्रदेशों में किया जाता है। क्योंकि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से प्रदेश में एक ऐसा माहौल बन गया है जिसके तहत तमाम हिंदू संगठनों की ओर से नाम बदलकर व्यवसाय कर रहे लोगों और अन्य राज्यों से व्यापार करने प्रदेश में आए विशेष समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। प्रदेश में बने माहौल पर मुस्लिम सेवा संगठन के पदाधिकारी नईम कुरैशी ने कहा कि प्रदेश के तमाम मुद्दों को छुपाने के लिए सरकार हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा ले आती है जिसमें मस्जिद मजार और मदरसा आता है। साथ ही कहा कि जिस तरह से विशेष समुदाय के ऊपर ताबड़तोड़ जुर्म किया जा रहा है बाइट नईम कुरैशी वहीं हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि जब जब धर्म पर बात आई है उस दौरान हिन्दू रक्षा दल ने बागडोर की कमान अपने हाथो में संभाली है। क्योंकि कानून से धर्म नहीं बच रहा है। बाइट ललित शर्मा इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून के तहत सभी कार्यवाहियां हो रही है। कानून सभी के लिए एक समान है ऐसे में कही अतिक्रमण है या किसी प्रकार की चीज है तो उसको आकर बताना चाहिए। साथ ही कहा कि सरकार ने जो अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया है वो विधि के अनुसार किया है। भारत की राज्य की और प्रशासनिक जो व्यवस्था है उसके अनुसार ही काम होने है। प्रदेश में बिना विधि और कानून के कोई भी अतिक्रमण हटाने का काम नहीं हुआ है। बाइट पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री