टेकाड़ी में हर्ष राइस मिल की एनजीटी जांच नदी किनारे मिले भूसे के निशान बालाघाट पीजी कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग एनएसयूआई का धरना अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर नवीन न्यायालयीन भवन की मांग को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई राजकुमार कावरे की राइस मिल की जांच के लिए एनजीटी की दो सदस्यीय टीम मंगलवार को ग्राम टेकाड़ी पहुंची। यह राइस मिल ‘हर्ष इंडस्ट्रीज एंड राइस मिल’ के नाम से संचालित है। टीम ने शिकायत के आधार पर मौके की स्थिति की जांच कर पंचनामा तैयार किया। जांच के दौरान नदी और नाले का सीमांकन सभी की उपस्थिति में किया गया। शिकायत में वनभूमि पर अवैध उत्खनन पर्यावरण क्षति पेड़ कटाई नदी भूमि पर अतिक्रमण और वायु प्रदूषण जैसे आरोप लगाए गए थे टीम में कलेक्टर प्रतिनिधि बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी केपी सोनी शामिल रहे। एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि खसरा नंबर 294 में तालाबनुमा खनन पाया गया है हालांकि पेड़ कटाई के कोई ठूठ नहीं मिले। मिल से निकले भूसे के निशान नदी किनारे मिले हैं। जांच रिपोर्ट पीसीबी को भेजी जाएगी। बालाघाट पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने या जिले के कॉलेजों को छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय से शीघ्र हटाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई ने पीजी कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सागर विश्वविद्यालय से हटाकर छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय से जोड़े जाने के बाद से छात्र-छात्राएं लगातार परेशान हैं। परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी रिजल्ट में देरी और छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान न होना प्रमुख समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। मांग की गई कि या तो छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का कामकाज बालाघाट में किया जाए या बालाघाट को ही विश्वविद्यालय बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बालाघाट. जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं द्वारा नवीन न्यायालयीन भवन कलेक्टर कार्यालय के बाजू में आवंटित जमीन में बनाये जाने की मांग को लेकर ३ फरवरी से ११ फरवरी तक कालीपट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते ३ फरवरी को जिला न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं द्वारा कालीपट्टी बांधकर विरोध करते हुये शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं द्वारा कालीपट्टी बांधकर ही न्यायालयीन कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने कहा कि वर्ष २०१३ में नवीन न्यायालय भवन की बिल्डिंग के लिये नये कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाजू में ९.८७ एकड़ भूमि आवंटित हुई है। जिसके बाद से अधिवक्ताओं द्वारा भवन निर्माण कराये जाने मांग की जा रही है। लेकिन अब तक न्यायालय भवन निर्माण के लिये उक्त भूमि में अब तक शिलान्याय भी नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र भवन निर्माण के लिये राशि स्वीकृत किये जाने की मांग की है। राशि का भुगतान नहीं होने से आशा कार्यकर्ता आक्रोशित बार-बार लगा रहे कार्यालय के चक्कर ये अंतिम बार है राशि नहीं मिली तो स्वास्थ्य विभाग को दान दिये सोच लेंगे बालाघाट. पांच माह से आशा पर्यवेक्षकों की राशि का पूर्ण भुगतान नहीं होने व आशाओं को जुलाई से अक्टूबर तक का आधा-अधूरा होने से आशाओं में प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को खैरलांजी ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं व आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शीघ्र बकाया राशि का भुगतान कराने जाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान आशाओं ने कहा कि राशि का पूर्ण भुगतान नहीं होने से हमें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पूर्व ६ जनवरी को व पहले भी हमारे द्वारा किये गये काार्यो का पूरी तरह से राशि का भुगतान नहीं किया जाए। लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम काफी परेशान हो गये है ये अब हम राशि का भुगतान किये जाने को लेकर अंतिम बार आये है। राशि नहीं दी गई तो हम सोच लेंगे कि स्वास्थ्य विभाग को बकाया राशि दान दे दिये। आगामी दिनों में काम बंद हड़ताल करेंगे। बैहर/ ग्राम रौंदाटोला वार्ड नंबर 02 में आदिवासी सामाजिक संगठन समिति रौंदाटोला द्वारा बड़ादेव पेंन ठाना सल्ला गागरा शक्ति का स्थापना किया गया.इस्मे मातृशक्ति पितृशक्ति युवा बंधुवोएवं छोटे बड़े भाई बहनएवं वरिष्ठ सगाजनों का विशेष योगदान रहा. सभी ने बड़ादेव स्थापना के लिए ग्राम भ्रमण रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उम्मीद करते हैं कि आप सभी इसी तरह समाज की आदिशक्ति बनकर हमेशा सहयोग करते रहेंगे आदिवासी सामाजिक संगठन के तत्वावधान में आयोजित शक्ति स्थल पेन ठाना स्थापना एवं गोंगो का कार्यक्रम सफलता पूर्वक निर्विधन रूप संपन्न हुआ उसके लिए सर्व शक्ति बड़ादेव /शाल्ला गांगरा को सेवा जोहार करते हुए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्त्ता वार्ड नंबर 2 के समस्त सगा समाज /प्रत्येक परिवार एवं अन्य समाज जिन्होंने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्रदान किया सभी का आभार व्यक्त किया जिले के कटंगी क्षेत्र के पाथरवाड़ा रोड पर आवासीय क्षेत्र में संचालित उष्णा प्लांट को बंद कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराया। जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कटंगी के पाथरवाड़ा रोड पर आवासीय क्षेत्र में सुरेश देशमुख द्वारा अवैध रुप से उष्णा प्लांट का संचालन किया जा रहा है। प्लांट से निकलने वाली काली राख और दूषित व बदबूदार जहरीले पानी से वार्डवासी काफी परेशान है। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है। फसलों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। शिकायत किए जाने के बाद भी अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि इस उष्णा प्लांट की निष्पक्ष जांच कर जनहित में उसे बंद कराया जाए।