Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Feb-2026

मध्यप्रदेश में UGC को लेकर आदेश जारी मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला! आदिवासियों के प्लाॅट की रजिस्ट्री कराएगी एमपी सरकार मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा से जुड़े लाखों छात्रों के लिए सरकार ने बड़ा और अहम आदेश जारी किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के छात्रों की शिकायतों का निवारण विनियम 2023 को अब सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में लोकपाल (Ombudsperson) की भूमिका सिर्फ औपचारिक नहीं होगी। लोकपाल के आदेश मानना संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा और यदि कोई शिकायत झूठी या बेबुनियाद पाई गई तो उस पर शिकायत करने वाले छात्र के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के दायरे में आने वाले संस्थानों पर लागू होगा। इसका मकसद छात्रों की शिकायतों का समय पर पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। आदिवासियों के प्लाॅट की रजिस्ट्री कराएगी एमपी सरकार सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापित 25602 आदिवासी परिवारों को दिए गए आवासीय भूखंड की रजिस्ट्री अब सरकार कराएगी। इसके लिए इन परिवारों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस पर सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसमें 8 विधानसभा क्षेत्र और चार जिलों के विस्थापित शामिल हैं। विस्थापन के समय इन परिवारों को आवासीय भूखंड के पट्‌टे दिए गए थे पर रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। रजिस्ट्री को लेकर लगातार मांग उठ रही थी। वहीं कैबिनेट ने धनवाही और बरही सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है। सरकार ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए कई विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता का निर्णय लिया है। केंद्र का बजट एमपी के विकास लक्ष्यों के अनुरूप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्र सरकार के बजट को सभी वर्गों के कल्याण का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट और मध्य प्रदेश का बजट एक ही आत्मा से तालमेल करके आगे बढ़ने वाले हैं।राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरगामी प्रभाव डालने वाला है और राज्य के विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। रेप की कोशिश के बाद युवती की हत्या रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भारतीपुर गांव में सोमवार दोपहर एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के जबड़े और गर्दन पर बके से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर घर से निकली थी। रास्ते में गांव का ही प्रकाश सिंह भिलाड़ा उसे मिला जिसने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटा मुरैना जिले में पैसे न देने के विवाद में एक दलित युवक के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। युवक को मुर्गा बनाकर थप्पड़ मारे गए और उससे अश्लील हरकतें कराई गईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला अंबाह थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक आरोपी की ही गली में किराए से रहता था। भोपाल में वकीलों ने रेप के आरोपी को पीटा भोपाल जिला कोर्ट परिसर में वकीलों ने 11वीं की छात्रा से रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोपी को पीट दिया। कोहेफिजा पुलिस सोमवार को आरोपी ओसाफ अली खान को कोर्ट में पेश करने लेकर आई थी। इस बीच वहां मौजूद वकीलों की भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो 2 फरवरी का बताया जा रहा है। नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर हाईवा गिर गया। हादसे में हाईवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। शिवपुरी में बिजली गिरी किसान जिंदा जला वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में ओले बिजली बारिश और आंधी का दौर जारी है। बीती रात से मंगलवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में ओले-बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी में झोपड़ी पर बिजली गिरने से किसान जिंदा जल गया। ग्वालियर और मंदसौर जिले में ओले गिरे जबकि भोपाल भिंड छतरपुर राजगढ़ आगर-मालवा और गुना में बारिश हुई। इससे पहले सुबह रायसेन में ओस की बूंदें जम गईं। ग्वालियर में ओले गिरे जिससे फसलों को नुकसान हुआ है।