Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Feb-2026

जबलपुर शहर की जल व्यवस्था और नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नौदरा ब्रिज पर समानांतर सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से निगम अध्यक्ष महापौर नेता प्रतिपक्ष आयुक्त और एमआईसी सदस्यों की भूमिकाएं निभाईं जिससे समानांतर सदन संचालित किया गया।कांग्रेस नेता अमरीश मिश्रा ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले विपक्ष ने धारा 30 के तहत बैठक बुलाने के लिए अध्यक्ष को पत्र दिया था। उनकी बात नहीं सुनी गई जिसके बाद शहर के चौराहों पर समानांतर सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।कांग्रेस ने मांग की है कि महापौर सदन में जल नीति पर श्वेत पत्र जारी करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि नालियों से गुजर रही पाइपलाइन को तय समय सीमा में कब तक हटाया जाएगा ताकि नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिल सके। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जल का मुद्दा प्रमुख है हालांकि अन्य विषय भी इसमें शामिल हैं। पार्टी आगे भी शहर के प्रमुख चौराहों पर समानांतर सभाएं आयोजित करेगी। सभा में प्रतीकात्मक रूप से निगम अध्यक्ष संतोष पंडा महापौर राजेश सोनकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा आयुक्त राहुल गुप्ता तथा एमआईसी सदस्य मदन लारिया कमलेश यादव कीर्ति सिंह और नरेन्द्र पाण्डेय की भूमिकाएं निभाई गईं। बरगी के ग्राम सगड़ा‑झपनी के पास बरगी बांध (Bargi Dam) की दाईं तट नहर के रविवार अचानक टूट जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. नहर टूटते ही लाखों गैलन पानी तेज रफ्तार से आसपास के खेतों में भर गया जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. अचानक आए पानी से गांवों में दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि पानी का दबाव बढ़ने या संरचनात्मक कमजोरी के कारण यह घटना हुई होगी.कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटव धाम में चल रहे मेले के दौरान आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात शरारती तत्वों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके बाद उपद्रवियों ने पास खड़ी एक मोटरसाइकिल और विद्युत ट्रांसफार्मर को भी आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में भारी भय का माहौल बन गया। पूरी रात श्रद्धालु और स्थानीय लोग जागते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। वहीं मेला प्रबंधन ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर ऐसे शरारती तत्वों पर कब अंकुश लगेगा जो सार्वजनिक व्यवस्था और आस्था से जुड़े आयोजनों को निशाना बना रहे हैं। मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के अनुसार 24 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य संचालनालय पर प्रदर्शन कर “न्याय यात्रा” के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी। इसके बाद 26 फरवरी को कर्मचारी अपने कार्य से एक घंटा और 27 फरवरी को दो घंटे अतिरिक्त कार्य कर मरीजों की सेवा करेंगे। वहीं 28 फरवरी 2026 को सादबुद्धि यज्ञ एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि समय सीमा के भीतर मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो मजबूरन आउटसोर्स रोगी कल्याण समिति संविदा और नियमित कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और विभाग की होगी।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू