Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2026

तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी में जोरदार उछाल लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज गोल्ड और सिल्वर मार्केट में तेजी लौटी। MCX वायदा बाजार में चांदी के दाम करीब ₹17 हजार यानी 7% बढ़कर ₹2.53 लाख प्रति किलो पहुंच गए। इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत करीब ₹1.60 लाख टूट चुकी थी। वहीं सोना भी करीब ₹5 हजार की तेजी के साथ ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि बीते तीन दिनों में इसमें ₹26 हजार की गिरावट आई थी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति टैरिफ 18% तक घटा भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव के खत्म होने के संकेत मिले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने का एलान किया है। अमेरिकी शीर्ष राजनयिक निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को नई मजबूती मिली है। ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार में तूफानी तेजी सेंसेक्स 2500 अंक उछला भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 2500 अंक चढ़कर 84200 के पार पहुंच गया जबकि निफ्टी में 750 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25850 पर पहुंच गया। रियल्टी ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही वहीं अडाणी ग्रुप के शेयरों में 13% तक की तेजी दर्ज की गई। ट्रेड डील का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 119 पैसे मजबूत भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और टैरिफ कटौती के बाद रुपये में भी मजबूती आई है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 119 पैसे चढ़कर 90.30 पर खुला। विशेषज्ञों के मुताबिक व्यापार समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है जिसका सीधा असर शेयर बाजार और मुद्रा बाजार दोनों पर पड़ा है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू