आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है । भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने के पहले तमाम विपक्षी पार्टियों ने तरह-तरह के तर्क देकर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है । विपक्षी पार्टियों द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक अखिल भारतीय सूफी राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण दत्त मिश्र ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि जो विपक्षी दल इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं उन्हें सबसे पहले 1990 से लेकर आज तक अयोध्या में कार सेवकों ने जो भूमिका निभाई है उसे लेकर जवाब देना चाहिए । और पूरे देश में राम मंदिर निर्माण के लिए यात्राएं किसने निकाली थीं । विपक्ष द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि भगवान राम सबके हैं । तो उन पर विपक्षी पार्टियों को जवाब देना चाहिए कि जब राम सबके हैं तो फिर राम भक्तों पर गोली चलाने वाले कौन थे । कृष्ण दत्त मिश्र ने बयान देते हुए कहा कि 22 जनवरी को सभी लोगों को हर्ष उल्लास के साथ इस उत्सव को मनाना चाहिए ।