क्षेत्रीय
नई सरकार बनने के बाद यह पहली चिंतन बैठक 11 जनवरी को सीहोर में होने जा रही है। बैठक में 22 जनवरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में तथा लोकसभा चुनाव और नई राज्य सरकार के आगामी कामकाज के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। बैठक सीहोर के एक रिजॉर्ट में 11 जनवरी को रखी गई है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बड़े नेताओं के साथ भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बुलाया गया है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर दिनभर चलेगी।