नहीं थमेंगे वाहनों के पहिए ड्रायवरों की हड़ताल हुई स्थगित सर्चिग के दौरान जप्त की विस्फोटक सामग्री नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी रीवा -इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को सांसद डॉ ढालसिह बिसेन ने किया रवाना केन्द्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर ड्रायवरों के लिए एक नया काला कानून बनाया गया है। इस काला कानून को लेकर ड्रायवर कंडक्टर युनियन संघ द्वारा पूर्व में १ जनवरी से वाहनों को खड़ा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया था। लेकिन दो दिन में ही गृह सचिव से वाहन चालकों के राष्ट्रीय संगठन द्वारा चर्चा करने पर गृहसचिव द्वारा इस कानून अभी लागू नहीं होने व कानून लागू करने के पूर्व चालकों का संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन देने के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया गया था। लेकिन पुन: इस कानून को लेकर भ्रामक जानकारी मिलने पर ड्रायवर कंडक्टर युनियन संघ ने वाहन चालकों के साथ ९ जनवरी को बैठक कर ११ जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन १० जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीएम राहुल नायक व जिला परिवहन अधिकारी की मौजूदगी में वाहन चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें केन्द्रीय स्तर से नया कानून को लेकर हड़ताल करने का कोई संघ को निर्देश नहीं मिला। जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ हॉकफोर्स सहित कोबरा बटालियन की तैनाती कर जंगलों की सर्चिग की जा रही है। गढ़ी क्षेत्र के ग्राम भालापुरी के पास जंगल में सीआरपीएफ जवानों को सर्चिग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाये गये ड प को जप्त करने में सफलता मिली है। सर्चिग के दौरान जवानों ने करीब २.५ किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद किया है और जंगल में जवानों द्वारा गश्त तेज कर दी गई है। लामटा - दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल नागपुर के गोंदिया -जबलपुर रेल मार्ग पर लामटा स्टेशन से रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद डॉ ढालसिह बिसेन अरुण राहंगडालेमोनिल जैनहुलासमल कोचर सरपंचउदय बोरवणकर -प्रभारी मंडल प्रबंधक नागपुर ने रवाना किया लामटा क्षेत्रीय जनता लम्बे समय से गया चेन्नई एक्सप्रेस रीवा इतवारी एक्सप्रेस जबलपुर चांदा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का लामटा में ठहराव कि मांग करती आ रही थी जिस पर रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन को एक मिनट का ठहराव लामटा स्टेशन को दिया गया यह ट्रेन सप्ताह में तीन व्हाया गोंदिया चलाई जा रही है रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिलने पर क्षेत्रीय जनता उत्साहित है इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने जबलपुर चांदा फोर्ट एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का लामटा में ठहराव दिया जाने जबलपुर गोंदिया पैसेंजर ट्रेन को समय पर चलाया जाये जनता का सुविधाएं अनुसार मेमो ट्रेन चलाई जाये लामटा में आरक्षण केंद्र खोला जाये पार्सल बुकिंग शुरू किया जाये पत्र सौंपकर मांग की गई बालाघाट प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग मंत्री ड़ॉ. विजय शाह ने बैहर परियोजना प्रशासक कार्यालय में जनजाति कार्य विभाग की सम्भागीय अधिकारियों और पीएम जन-मन योजना में आदिवासी समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति के विकास का युग प्रारम्भ हुआ है। इसके लिए विभाग उनके घरों मोहल्लों से लेकर खेतों तक कि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विभागीय भवनों जैसे- स्कूल और छात्रावासों के निर्माण को लेकर निर्देश दिए कि अब भूमि आवंटन से पूर्व टेंडर जारी नही होंगे। प्रदेश के सभी ८९ जनजाति जनपदों में बनने वाले ऐसे भवनों के लिए नक्शे का सत्यापन और भूमि का चयन सहायक आयुक्त की सहमति के बगैर नही होगा प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री ड़ॉ. विजय शाह बुधवार को बैहर के एक दिवसीय भ्रमण पर आदिवासी महाविद्यालय छात्रावास की बालिकाओं और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर में शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जनजातीय वर्ग के लिए शासन द्वारा आने वाले समय मे मिलने वाली सुविधाओं के सम्बंध में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आदर्श पॉलीटेकनिक महाविद्यालय निर्मित किये जायेंगे। जिसमें ८० प्रतिशत जनजातीय विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसी में एससी व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पॉलीटेकनिक महविद्यालय के अधिकारी को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है।