रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कुम्हार भाइयों के साथ मिट्टी के बर्तन तैयार किए और चरखा चलाकर धागा बनाने की प्रक्रिया को समझा। हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान के साथ ही हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए क्रियाशील है। रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में ‘नारी शक्ति वंदन महोत्सव’ के अन्तर्गत आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में पहुंची देवतुल्य जनता के असीम प्रेम स्नेह और अभूतपूर्व समर्थन हेतु हृदयतल से आभार ! जनता का यह विश्वास डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन पर मुहर है। उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही भाजपा ने दावा किया है कि इस बार की उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटे भाजपा के खाते में होगी।.. इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने एक खास प्लान तैयार किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टसभी मंत्री विधायक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ को लेकर एक खास जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने प्रतिभाग किया ।.. साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीवी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 9 सितंबर 2022 को हुई थी ।...उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई। इस कार्यक्रम के द्वारा लगभग हमने 20000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया।.. 1015 टीवी मरीज अभी तक इस अभियान के द्वारा ठीक हुए हैं। बचे हुए मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा व राज्य सरकार स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेश को 2024 तक टीवी मुक्त प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम देहरादून के द्वारा शहर में कई अभियान चलाये जा रहे है। देहरादून के कौलागढ़ में एक विशेष अभियान चलाया गया । यह अभियान देहरादून के 100 वार्डों में भी चलाया जाएगा। वही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खान का कहा देहरादून बिन फ्री सिटी की तरफ आगे बढ़ रहा है। नगर निगम के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का अभियान चलाया जाएगा।