Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Jan-2024

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सतर्क है । स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की जांच के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं । और स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला सतर्क है । ये बयान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिया है । वे बुधवार को राजधानी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्थित काटजू अस्पताल पहुंचे थे । जहां उन्होंने क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया था । यह अस्पताल गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किया गया है । और अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला क्षेत्रीय विधायक के साथ दौरे पर पहुंचे थे ।