Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Jan-2024

बुधवार 10 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए डाले । राजधानी भोपाल के कुशा भाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1576.61 करोड़ की राशि प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख बहनों के खातों में डाली । इस दौरान मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 10 जनवरी से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जाएगा । इतना ही नहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम बहनों के हाथों में पैसा डालते हैं और दर्द कांग्रेस के पेट में होता है ।‌