Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Jan-2024

एक बार फिर अफवाह उड़ी है कि जल्द ही हड़ताल होने वाली है और टैंकर बंद हो जाएंगे जिसके चलते पंप में पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसे अफवाह कहें या फिर हकीकत? लेकिन जैसे ही आम पब्लिक ने यह बात सुनी तो अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ लगा दिए। मंगलवार की शाम को जबलपुर में अचानक ही पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ नजर आने लगी है। अधिकतर लोगों का यह कहना है कि बस हमें जानकारी मिली है कि पेट्रोल पंप जल्द ही बंद हो जाएंगे इस वजह से हम पेट्रोल खरीद रहे हैं। इधर जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कलेक्टर का कहना है कि यह अफवाह है। आज जबलपुर के अधिकतर पेट्रोल पंप में एक बार फिर 31 दिसंबर कि तरह भीड़ लगना शुरू हो गई है।