राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चन कर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। राजस्व विभाग आम नागरिकों की राजस्व प्रशासन संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाया जायेगा। मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही करने की स्वीकृति दी है यह स्पष्ट संदेश है। मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।