विधायक अनुभा मुंजारे ने बस स्टैण्ड और टर्फ मैदान का किया निरीक्षण जताई नाराजगी शिरडी सांई बाबा के दर्शन करने साइकिल से रवाना हुआ भक्त प्रकाश नये वर्ष के पहले गुरूवार को भटेरा से निकाला सांई संदल बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होनेे बाद अनुभा मुंजारे ने गुरूवार को बस स्टैण्ड परिसर और हॉकी के लिये बन रहे एस्टोटर्फ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ताओं के अलावा नपा का अमला भी मौजूद रहा। विधायक मुंजारे ने बस स्टैण्ड में सुलभ शौचालय में लोगों से की जा रही वसूली और व्याप्त गंदगी के चलते नाराजगी जताई। इसके बसों के नियमानुसार खड़े नहीं रहने और बस स्टैण्ड परिसर में भी गंदगी का आलम होने से नपा के कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिये जाने व बस स्टैण्ड की व्यवस्था सुधारे जाने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेकर शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे नपा स्कूल मैदान में बन रहे एस्टोटर्फ मैदान का निरीक्षण करने पहुंची और समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। शिरडी वाले सांईनाथ के प्रति आस्था व श्रद्धा का अटूट लगाव के चलते वार्ड नंबर २० रामगली बालाघाट निवासी प्रकाश सेन सांई बाबा के दर्शन करने ४ जनवरी की सुबह करीब १०.३० बजे साइकिल से अकेले रवाना हो गये है। जो बालाघाट से शिरडी तक १ हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। उन्हें उनके परिजनों व स्नेहीजनों ने तिलक वंदन कर ढोल शहनाईयों की धुनों के साथ सांईनाथ महाराज के जयकारे लगाते हुये गर्रा चौक तक रवाना किया। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नये वर्ष के पहले गुरूवार को ग्राम पंचायत भटेरा से सांई संदल निकाला गया। जो ग्राम भटेरा से बैण्ड व डीजे की धुनों के साथ भटेरा चौकी रानी अवंती बाई चौक से काली पुतली चौक होते हुये मेन रोड गुजरी बाजार से सांई मंदिर पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं द्वारा सांई बाबा की पूजा अर्चना कर बाबा को चादर चढ़ाई गई। सांई भक्तों ने सांई बाबा से जिलेवासियों की सुख शांति व समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की दुआएं कर मन्नत मांगी गई। तत्पश्चात सांई संदल मंदिर से वापस ग्राम पंचायत भटेरा पहुंचा। जहां समस्त ग्रामीणों के सहयोग से महा भंडारा का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के खाद्यान्न वितरण केन्द्र का उप केन्द्र ढुटी में खोला गया जिसका शुभारंभ ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सरपंच लखन बघेल जनपद पंचायत बालाघाट सभापति भुवनेश्वर रजक के करकमलों द्वारा किया गया वहीं ग्राम पंचायत बुढ़िया गांव के सरपंच लखन बघेल ने ग्रामीणों को राशन लेने में सुविधा हो इस मंशा से ग्राम में ही उप केन्द्र का आज शुभारंभ करवाऐ है ।जिससे अब ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर दूर बुढ़िया गांव जाकर राशन लेना नहीं पड़ेगा वे अब गांव में ही उप केन्द्र में पहुंचकर राशन ले सकते हैं ।