Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Jan-2024

मध्य प्रदेश में जब से डॉक्टर मोहन यादव की सरकार आई है तब से उनके द्वारा एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं । खुले में मांस बिक्री को बंद करने डीजे और लाउडस्पीकरों पर लगाम लगाने के बाद शासन प्रशासन ने रात 11:00 बजे तक हर हाल में बाजार बंद करने के निर्देश जारी किए हैं । निर्देश जारी होने के बाद बुधवार रात से ही इसका असर देखने को मिलना शुरू हो गया । राजधानी भोपाल के पुराने शहर में शाहजहानाबाद सिंधी कॉलोनी काजी कैंप इतवारा बुधवारा समेत कई इलाकों में 11:00 बजे के पहले ही लोगों ने अपने शटर बंद करना शुरू कर दिए । इतना ही नहीं प्रशासनिक अमला भी रात 10:00 बजे से बाजारों में सक्रिय हो गया था । और अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अपनी दुकानों को 11:00 बजे से पहले बंद कर दिया था । सरकार के इस फैसले का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमशुल हसन ने भी स्वागत किया है उन्होंने बयान देते हुए कहा कि सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उनका मोर्चा स्वागत करता है । बाजारों को समय पर बंद कराए जाने से नौजवान पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होने से बच जाएगा क्योंकि अभी तक पुराने भोपाल के अधिकार क्षेत्र में बाजार की दुकान रात भर खुली रहा करती थी। जिससे नौजवान पीढ़ी के लोग रात भर जागते थे और दिनभर सोते थे इतना ही नहीं इससे अपराध पर भी लगाम लगेगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह कानून ढाबा संचालकों पर भी लागू होना चाहिए जो रात रात भर खुले रहते हैं ।