Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Jan-2024

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश का अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है । भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह और उत्सव की तरह माहौल तैयार है । वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश का कर्मचारी जगत भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुश नजर आ रहा है । उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर 22 जनवरी को छुट्टी मांगने के लिए पत्र लिखा है । कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने ईएमएस टीवी से बातचीत करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश का कर्मचारी जगत भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को अपनी आंखों से देखना चाहता है इसलिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 22 जनवरी को अवकाश देने की मांग की है । इतना ही नहीं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में 22 जनवरी को प्रांतीय कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है ।