धूमधाम व हर्षोल्लास से मां काली को दी बंग समाज ने बिदाई नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह भाऊ के गर्रा आगमन पर किया नागरिक अभिनंदन भाई दूज पर बहनों ने तिलक लगाकर उतारी भाईयों की आरती प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व लक्ष्मीपूजन की शाम बंगाली समाज द्वारा मां काली की प्रतिमा शहर मुख्यालय के पीजी कॉलेज समीप पीएमश्री स्कूल मैदान में विराजित की गई। माता काली की बंगाली परम्परानुसार विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। गाय खिलावन के दूसरे दिन भाई दूज के दिन 11 नवम्बर बुधवार को दोपहर बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला कर मातारानी की पूजा आराधना की व शाम के समय प्रतिमा विसर्जन हेतु शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बता दें कि बंग समाज द्वारा करीब 63 वर्ष से शारदेय नवरात्रि में पंचमी के दिन दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मीपूजन के दिन मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे बंगाली दुर्गा के नाम से ही पूरे जिले भर में जाना जाता है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में बंगाली समाज के बच्चे युवा महिलाएं पुरूष व बुजुर्ग मौजूद रहे। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद व उत्तराखंड के राज्यपाल ढालसिंह बिसेन का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार 11 नवम्बर बुधवार को बालाघाट जिले के औद्योगिक नगरी गर्रा में आगमन होने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद श्रीमती भारती पारधी कटंगी विधायक गौरव पारधी वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल पंवार समाज के जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन सरपंच संघ जिलाध्यक्ष वैभव बिसेन कलेक्टर आदित्य सिंह पुलिस अधीक्षक मलय जैन सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल के हाथों यूपीएससी प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतिभाओं का प्रमाणपत्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ढालसिंह बिसेन ने कहा कि बालाघाट जिला मेरी जन्मभूमि नहीं है लेकिन मेरी कर्मभूमि है। जिले से मेरा गहरा नाता है जिससे जिले से कभी नाता नहीं टूट सकता है। इस दौरान राज्यपाल द्वारा गर्रा पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के नाम से प्रारंभ की गई डिजीटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण कर सरपंच के द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व अन्नकूट पूजा के दूसरे दिन ११ नवम्बर बुधवार को हर्षोल्लास के साथ परम्परानुसार मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे को रोली चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर आरती उतारी। मिठाई खिलाकर नारियल रूमाल व अन्य सामग्री भेंट कर भाइयों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी जीवन भर बहनों की रक्षा करने व उनकी सलामती की कामना करते हुए उपहार भेंट दिया। दिन भर बहनों का भाइयों के घर व भाइयों का बहनों के घर आना-जाना लगा रहा। भाई दूज को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। थाना बिरसा अंतर्गत नया बस स्टैंड में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कथित तौर पर शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया और ऊपर से आवाज लगाने लगा। अचानक हुई इस घटना को देखकर बस स्टैंड में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। युवक की स्थिति को देखते हुए किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। ऐसे समय में स्थानीय लोगों और सहयोगी दस्ता के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिरसा थाना प्रभारी श्री विजय केन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई बिरसा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्री विजय केन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल नया बस स्टैंड पहुंची। विकास के लिए बन रहा भटेरा ओवरब्रिज फिलहाल शहर के हजारों लोगों के लिए रोजाना की मुसीबत बन गया है। ओवरब्रिज निर्माण के चलते भटेरा रेलवे क्रॉसिंग मार्ग बंद किया गया है लेकिन इसके विकल्प के रूप में इस्तेमाल हो रहे बूढ़ी मार्ग पर यातायात संभालने के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। नतीजा यह है कि पहले से संकरे इस मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को भी बूढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। स्थिति यह है कि महज आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। सवाल यह है कि जब तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होता तब तक आम नागरिकों को इस रोजाना की परेशानी से राहत कैसे मिलेगी?