Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Nov-2026

जबलपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाने की घोषणा की गई। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस सप्ताह में जनजातीय नायकों के बलिदान संघर्ष और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 14 नवंबर को जबलपुर 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खंडवा में विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में 2 से 3 किलोमीटर लंबी सांस्कृतिक रैलियां निकाली जाएंगी। जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्ज्वलन भी होगा। 15 नवंबर को स्कूलों और छात्रावासों में बिरसा मुंडा जयंती मनाई जाएगी। वहीं 18 से 20 नवंबर तक जनजातीय गौरव चौपालों के माध्यम से समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को जोड़कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबलपुर में कायस्थ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा अत्यंत उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। पिछले 39 वर्षों से अनवरत चली आ रही इस पारंपरिक शोभायात्रा की शुरुआत राइट टाउन स्थित प्रेम मंदिर से हुई जो बस स्टैंड और सराफा बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए फूटाताल स्थित मंदिर पहुँची जहाँ इसका समापन किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में पहुँचकर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्ताय की महाआरती और विशेष पूजन संपन्न हुआ जिसमें समाज के लोगों ने एकत्र होकर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शहर के तमाम कायस्थ संगठनों के साथ-साथ महिला संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। जबलपुर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटन विधायक अजय बिश्नोई शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जबलपुर की खेल संस्कृति में खो-खो का हमेशा से विशेष स्थान रहा है। उन्होंने बताया कि इस मैदान पर पहले भी कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय और जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जबलपुर के कछपुरा ओवरब्रिज के नीचे बुधवार शाम एक भीषण रेल हादसे में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। शाम करीब 4 बजे रेलवे ट्रैक पर हुई इस दुर्घटना में व्यक्ति का सिर और धड़ अलग-अलग हो जाने से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए जीआरपी व आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन के गुजरने के दौरान अचानक व्यक्ति ट्रैक पर आ गया था हालांकि कुछ लोग इसे आत्महत्या की आशंका के रूप में भी देख रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा था या खुदकुशी। पुलिस और जीआरपी की टीमें आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हैं और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर अजय सिंह ठाकुर के खिलाफ महिला क्लर्क की शिकायत पर लॉर्डगंज थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर पिछले करीब एक साल से उनका पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कार्यालय आने-जाने के दौरान पीछा करने केबिन में बैठने और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने की शिकायत की गई है। पीड़िता ने पुलिस को मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं। मामले में पहले डॉक्टर ने महिला के भाई के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में सोनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार्तिक कुशवाहा अंकित गोठिया और रंजीत कुशवाहा बाइक से सोनपुर से घाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ओएफके अस्पताल खमरिया पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय कार्तिक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित और रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हार्वेस्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।.