भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर धार जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर राज्य सरकार आगामी 14 15 एवं 16 नवम्बर को त्रिदिवसीय जयंती समारोह मनाने जा रही है। इसके तहत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 14 नवम्बर को जबलपुर 15 नवम्बर को धार एवं जोबट (जिला आलीराजपुर) और 16 नवम्बर को खंडवा जिले में राज्य स्तरीय भव्य आयोजन होने जा रहा है। धार जिले में 15 नवम्बर को होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। करणी सेना अध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा गिरफ्तार जेल भेजा रतलाम में यूजीसी के नए कानून के विरोध में स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा निकालने से पहले हिरासत में लिए गए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना समेत 50 से अधिक करणी सैनिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कौशिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इंदौर अब स्वच्छता की पाठशाला रैंकिंग से हटा! स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में इंदौर को अब सामान्य शहरों की स्वच्छता रैंकिंग से अलग कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर को स्वच्छता की पाठशाला बताते हुए इसे मोस्ट इंस्पायरिंग सिटी की अलग श्रेणी में रखने की बात कही।वहीं इंदौर और उसके मेंटर शहर देपालपुर की जोड़ी को 25 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में देश में दूसरा स्थान मिला है।दूसरी ओर 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर दूसरे स्थान पर रहा। 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान हासिल किया। आज जो कुछ भी...नेहरू-गांधी परिवार की वजह से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 5 नवंबर से विश्राम के बाद बुधवार को फिर शुरू हुई। यात्रा के 18वें दिन राघौगढ़ के हनुमान मंदिर पाटई आश्रम में पूजा के बाद इसकी शुरुआत हुई।यात्रा कई गांवों और मंदिरों से होते हुए आरोन पहुंची। यहां सनकादिक आश्रम में यात्रा का विश्राम हुआ। इस दौरान सभा में दिग्विजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी की। महाकाल में दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट... उन्हीं पर FIR महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की है। इतना ही नहीं मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। घटना मंगलवार सुबह की है। बैरिकेड खुलने के बाद अचानक व्यवस्था बिगड़ गई थी। भोपाल में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ भोपाल से 20Km दूर सागोनी जोरा गांव के एक कुएं में तेंदुआ गिर गया। संभवत: शिकार का पीछा करते हुए वह रात में कुएं में गिरा। बुधवार सुबह किसान को कुएं के अंदर तेंदुआ दिखा। वन विभाग और वन विहार नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाल लिया गया। यह गांव बैरसिया रोड पर है। इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को स्वच्छता में दूसरा स्थान इंदौर ने स्वच्छता में अपने अनुभव और मॉडल की मदद से देपालपुर की तस्वीर बदल दी। इसी उपलब्धि के लिए ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।