गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौशाला में सांसद ने किया गोवर्धन पूजन लक्ष्मी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव भगवान को अर्पित किया 56 भोग 11 नवंबर से शुरू होगा मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ शेषराव यादव ने श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित 5 दिसंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 15 नवंबर से जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम भाजीपानी स्थित गौशाला में सांसद विवेक बंटी साहू ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए पशुपालन एवं गौसंवर्धन के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। टाउन हॉल स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता की स्मृति में गुप्ता परिवार एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन और महाआरती की। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। दशहरा मैदान में 11 से 18 नवंबर तक सात दिवसीय मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ एवं समर्थ पंच निशान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव और राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य रविकांत शास्त्री ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में मां नर्मदा की महिमा परिक्रमा और विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। 11 नवंबर को जल संरक्षण के संदेश के साथ वृक्ष कलश यात्रा निकाली जाएगी। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 5 से 20 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को दूसरी बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 5 दिसंबर को होगा। वहीं जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा 15 नवंबर से शुरू होगी जिसमें दोनों जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। भाजपा कार्यालय में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना छिंदवाड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर भाजपा कार्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजन कर दीपावली की खुशियां मनाईं। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान दीपावली पर शहर में छाया उल्लास दीपावली पर्व पर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में दीपों की रोशनी बिखर गई वहीं रात में आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की गूंज के बीच बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने परिवार के साथ दीपावली मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और पर्व की शुभकामनाएं दीं।