एंकर भोपाल के माता मंदिर स्थित गोवर्धन मंदिर में पाल समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पाल समाज के छात्रों को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर विधायक भगवानदास सबनानी पार्षद ब्रिजुला सचान और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। गोवर्धन पूजा पर्व का आज का यह अनोखा ऐसा कार्यक्रम था जिसमें भाजपा कांग्रेस दोनों ही पक्ष के नेतागण एकत्रित हुए थे। इस कार्यक्रम में पाल समाज की महिलाओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली जिन्होंने सुरीले भजनों के माध्यम से अपनी अपार भक्ति प्रदर्शित की। इस दौरान महिलाओं से बातचीत में गाय माता की पूजा को लेकर एक बेहद रोचक और अनोखा तथ्य सामने आया। एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि पौराणिक कथा अनुसार किस तरह भगवान शिव द्वारा दिए गए श्राप से गाय को पीछे से पूजने की परम्परा शुरू हुई। गोवर्धन पूजा के इस अद्भुत नजारे और महिलाओं के उत्साह ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।