Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Nov-2026

दीपावली की रौनक़ से गुलज़ार हुआ बाज़ार कल मनाई जाएगी दीपावली कुलबेहरा नदी पर निगम की कार्रवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध उग्र आंदोलन की दी चेतावनी चंदामेटा-गाजनडोह मार्ग पर सड़क हादसा युवक घायल स्थानीय बाजार से खरीदी कर शेषराव यादव ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश सांसद ने ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली मिठाई व पटाखे बांटे 1 दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक छाई रही। घरों की सजावट पूजन सामग्री मिठाई कपड़े पटाखे और दीपक खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों मिट्टी के दीयों और आकर्षक सजावटी सामग्री की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। बाजार में बढ़ी रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। कल दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 ग्राम पंचायत खैरवाड़ा में कुलबेहरा नदी पर नगर निगम के जलप्रदाय विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना मशीनों और ब्लास्टिंग के जरिए नदी के प्राकृतिक पत्थरों को तोड़कर पानी ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर असर पड़ने की आशंका है। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य तत्काल रोकने और मामले की जांच कराने की मांग की। सरपंच देवीलाल चंद्रवंशी सहित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 3 चंदामेटा से गाजनडोह मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में पवन यादव पिता इंद्रपाल यादव दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना उमरेठ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। 3 भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दीपावली के अवसर पर स्थानीय बाजार पहुंचकर खरीदारी की और लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करने से जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है 5 सांसद बंटी विवेक साहू ने दीपावली के अवसर पर ग्राम खुटिया एवं भानादेही पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों को मिठाई और बच्चों को पटाखों का वितरण किया। सांसद ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। ओवरब्रिज पर पुलिस की घेराबंदी 2.27 लाख की अवैध शराब जब्त 6 पांढुर्णा सौसर ओवरब्रिज पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से 226.86 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर जब्त की। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 27 हजार 527 रुपए बताई गई है। कार्रवाई में महाराष्ट्र निवासी दो आरोपी प्रशिल गेडाम (23) और रोहित सिरसागर (20) को गिरफ्तार किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त मारुति सियाज कार भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी रूपलाल उइके के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। दीपावली पर सांसद ने लोगों को खिलाई मिठाई दी शुभकामनाएं 7 दीपावली के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। इस दौरान सभी ने सांसद को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सांसद बंटी विवेक साहू ने भी सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पर्व की बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह 8 पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में वार्षिक खेल दिवस समारोह-2026 उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुशील कुमार पटवा संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ एवं खेल अधिकारी शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा रहे। प्राचार्य कवीन्द्र राय ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का माध्यम हैं