Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Nov-2026

ओरछा में रामराजा के दरबार में मुख्यमंत्री ने बजाई झांझर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचे। उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने लाला हरदौल बैठका में पूजा-अर्चना की और पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने रामराजा लोक के निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेली लोकगीत सुने और झांझर बजाई। उन्होंने मौनिया नृत्य दल से भी बातचीत की और जमीन पर बैठकर भजन सुने।। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत की। प्रसाद की दुकान पर कलाकंद के साथ कुल्हड़ में चाय पी। सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में मनाएंगे दिवाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 नवंबर को उज्जैन में रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने उनके कार्यक्रमों की जानकारी दी।कार्यक्रम के मुताबिक 8 नवंबर को सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय उज्जैन में महालक्ष्मी पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नागझिरी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर कॉन्सर्ट में पटियाला पैग नहीं गा सकेंगे दिलजीत दोसांझ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर इन गानों को नहीं गाने देने को कहा है। विभाग का मानना है कि इनके बोल बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं।जिन गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं उनमें पटियाला पैग 5 तारा ठेके जेब विचों अफीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी शामिल हैं। इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी महालक्ष्मी इस साल दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस बार माता महालक्ष्मी गज यानी हाथी पर सवार होकर आएंगी।श्री मातंगी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार रविवार को दीपावली पड़ना और माता का गज वाहन पर आगमन व्यापार व्यवसाय और किसानों के लिए शुभ संकेत है। 99 हजार शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की मांग कर रहे 2005 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने कहा कि जब सरकार शिक्षकों की पुरानी सेवा को मान्य कर उन्हें वरिष्ठता और प्रमोशन का लाभ दे रही है तो उन्हें पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। धनतेरस पर बाइक नहीं मिली तो बच्चे ने लगाई फांसी रीवा में इलेक्ट्रिक बाइक की जिद में 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे की पहचान रामभूषण मिश्रा के बेटे छोटू मिश्रा के रूप में हुई है। वह 8वीं क्लास का छात्र था। उसके गले पर फांसी के फंदे के निशान पाए गए हैं।परिजनों के मुताबिक छोटू धनतेरस पर पिता से इलेक्ट्रिक बाइक दिलाने की जिद कर रहा था। उसके कई दोस्तों के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी थी। वह सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो देखता था। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है।शनिवार को भोपाल के बैरागढ़ में बागेश्वर धाम मंडल और सकल सनातन समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिग्विजय सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव दामोदर यादव और हर्षा रिछारिया के पुतले जलाकर नारेबाजी की।