Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Nov-2026

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होते ही 10 नंबर मार्केट से शुरू हुआ सफाई अभियान भोपाल। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। हड़ताल खत्म होते ही शहर को चमकाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 10 नंबर मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जहाँ मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्र की सफाई की गई। ​इस अवसर पर महापौर मालती राय कलेक्टर प्रियंक मिश्रा निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार समेत नगर निगम के तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।