Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Nov-2026

​भोपाल। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से जारी नगर निगम कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। महापौर मालती राय ने जानकारी दी कि कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच चल रही चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। ​महापौर के अनुसार नगर निगम स्तर की मांगों पर प्रशासन ने आश्वासन दे दिया है जबकि राज्य स्तरीय मुद्दों पर शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सकारात्मक संकेत मिलते ही कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है और शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए आज शाम से ही काम पर लौट गए हैं। इससे भोपाल वासियों को बड़ी राहत मिली है।