दीपावली पर बारिश को लेकर बड़ा अपडेट मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। 7 और 8 नवंबर को बारिश नहीं होगी। 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली है। आंधी-बारिश नहीं होने से त्योहार की खुशियों में खनन नहीं पड़ेगा। 9 नवंबर को पूरे MP में होगी गोवर्धन पूजा मध्यप्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की 3 हजार से अधिक गोशालाओं में गोवर्धन पूजन के साथ गोवंश संरक्षण-संवर्धन और पशुपालकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम होंगे।भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। डॉ. निशांत खरे बने भाजपा के कार्यालय प्रभारी मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया। कथाओं पर स्थायी रोक लगाने की मांग बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर दिए गए बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेता और डीपीएएस प्रमुख मंडल दामोदर यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने उनकी कथाओं पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है। ट्विशा शर्मा केस का ट्रायल दिल्ली शिफ्ट करने की मांग एक्टर-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में ट्रायल भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। RSS की बैठक के बाद डेली कॉलेज में नया विवाद इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।कॉलेज के बोर्ड मेंबर और कांग्रेस सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे प्रियव्रत सिंह खिंची ने कॉलेज परिसर में राजनीतिक और वैचारिक संगठनों के आयोजनों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बोर्ड को लंबा ई-मेल भेजकर RSS की बैठक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की तैयारी और संस्थान की नीतियों पर आपत्ति जताई है। दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर में प्रस्तावित कॉन्सर्ट को लेकर मिल रही धमकियों के बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में दिलजीत का शो अच्छे से आयोजित हो इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी को भी अकारण और बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।दरअसल दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर के C-21 ग्राउंड पर कॉन्सर्ट प्रस्तावित है।