Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
06-Nov-2026

रुड़की की गंगनहर कोतवाली में उस वक्त जमकर हंगामा देखने को मिला जब भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के साथ कथित अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में सैकड़ों किसान और यूनियन कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक चले हंगामे के दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार वीडियो बनाने वाले दो युवकों को हिरासत में लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद विवाद शांत हुआ। दरअसल पूरा मामला रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र का है जहां मंगलवार देर रात भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने का आरोप लगा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी के अनुसार वीवीआईपी कार्यक्रमों के स्थलों पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी जिला पुलिस बल कुमाऊं रेंज से मिले अतिरिक्त बल के साथ-साथ एसडीआरएफ और एटीएस की टीमों को भी तैनात किया गया है। आगामी त्योहार और जनसभा को ध्यान में रखते हुए शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजन की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।  भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की ओर से कांग्रेस के ‘भूमि बचाओ अभियान’ को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जिला महामंत्री सागर गोयल मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल बृज मोहन सैनी अवनीश शर्मा जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता मीडिया प्रभारी पंकज नंदा भी मौजूद रहे उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता हुए 8 पर्वतारोहियों में से अब तक 4 के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि शेष 4 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एसडीआरएफ (SDRF) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और स्थानीय टीमों को मौके पर रवाना किया गया था। लगातार तीन दिनों से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेकी और खोज अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बीते दिन दो शव बरामद किए गए थे और आज दो और शव मिले हैं। बाकी फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उत्तराखंड मे रामनगर तहसील के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है पिछले कई दशकों से कोसी नदी के कटाव और बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणों के विस्थापन को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर विस्थापन के लिए चिह्नित वन भूमि के हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के परिवेश पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं वहीं केंद्र सरकार की सक्षम समिति को प्रस्ताव अपलोड होने के तीन महीने के भीतर वन भूमि हस्तांतरण पर नियमानुसार निर्णय लेने को कहा है यानी अब वर्षों से फाइलों में अटके चुकुम गांव के पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकारों को तय समयसीमा में कार्रवाई करनी होगी l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि उद्योग विकास परिषद के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे इन उपकरणों का उद्देश्य कुम्भ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुम्भ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने त्योहारों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व स्वच्छता सुरक्षा पढ़ाई तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखना उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा संस्कृति नैतिक मूल्यों तथा जीवन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देना है। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर शहरों और गांवों के लाखों बच्चे एक साथ इस कार्यक्रम से जुड़े देश के गृहमंत्री अमित शाह का कल 6 नवंबर को उत्तराखंड आगमन होगा ऐसे में उत्तराखंड देहरादून में दो मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसमें देहरादून में जनसभा व पुलिस लाइन में कार्यक्रम व उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाएगा। क्योंकि अब कार्यक्रम में काफी कम समय रह गया है ऐसे में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर देहरादून परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल व उसको लेकर हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री के इस दौरे को उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। कांग्रेस किसान मोर्चा की प्रदेश प्रभारी शीतल मान आज डोईवाला पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। आज किसान पूरी तरह से परेशान है। खाद बीज सिंचाई और फसल के सही दाम न मिलने से किसान मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस किसान मोर्चा किसानों की इन समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगा। इसके लिए हर पंचायत में कांग्रेस किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।