नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार गिर सकती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के 25 नाराज विधायकों ने अपनी मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। सूत्रों के मुताबिक मांगें नहीं माने जाने पर वे आज इस्तीफा दे सकते हैं।इसी मुद्दे पर 24 विधायक शुक्रवार को श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंचे जहां CM उमर और फारूक के साथ बैठक जारी है। बैठक में विधायक मुजफ्फर खान और कुछ निर्दलीय विधायक शामिल नहीं हैं। बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत ससुराल के 7 सदस्यों की हत्या कर्नाटक के बेंगलुरु में घरेलू विवाद के चलते एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच सुनीता के मायके जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था। सुनीता की मां और भाई भी उसका साथ देते थे। इसी बात से नाराज होकर शेखर ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची ओडिशा में लैंडस्लाइड से 7 की मौत 6 लापता यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ बाराबंकी महराजगंज श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार सुबह एक मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर चार मंजिला इमारत तक पहुंच गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। ईरान ने अमेरिका को 7 शर्तों वाला नया प्रस्ताव भेजा अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच ईरान ने अमेरिका को नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव कतर के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी 7 शर्तें पूरी होने के बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करेगा और होर्मुज खोलेगा। इजराइल में आइजनकोट के PM बनने का रास्ता साफ इजराइल में पूर्व सेना प्रमुख और विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ दो दिन की बातचीत के बाद 11 सांसदों वाली अरब पार्टियों की जाइंट लिस्ट ने उन्हें सरकार के बाहर से समर्थन दिया है। इससे उनके पास 67 सांसदों का समर्थन हासिल हो गया है जो बहुमत से 6 ज्यादा है।