Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Nov-2026

धनतेरस पर बाजार में बरसी लक्ष्मी सराफा-ऑटोमोबाइल में सबसे ज्यादा उछाल विधायक मधु भगत की पहल से ढुटी-देवसर्रा रियान वाटर फिल्टर प्लांट से फिर शुरू हुई जलापूर्ति सकरी पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक को सुनाई शिकायतों की दास्तां महंगाई और बाजार की सुस्ती को पीछे छोड़ धनतेरस पर बालाघाट के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में ऐसा उत्साह दिखा कि सुबह से देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की चमक रही तो ऑटोमोबाइल सेक्टर में बाइक कार और ट्रैक्टर की खूब बिक्री हुई। बर्तन कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बाजार में बेहतर उछाल है। धनतेरस पर सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर से 50 से 55 करोड़ तथा पांच दिवसीय दीपोत्सव में जिलेभर से 70 से 80 करोड़ रुपए तक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार को धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व प्रारंभ हो गया। 7 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। 8 नवंबर को महालक्ष्मी का पूजन कर दीपावली पर्व मनाया जाएगा। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी। 11 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा। ढुटी-देवसर्रा रियान वाटर फिल्टर प्लांट में पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। क्षेत्रीय विधायक मधु भगत ने शुक्रवार को प्लांट पहुंचकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक की पहल और जल निगम के अधिकारियों से चर्चा के बाद कर्मचारियों को आगामी 15 नवंबर तक उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला। इसके पश्चात हड़ताल समाप्त कर प्लांट से पेयजल आपूर्ति पुनः प्रारंभ कराई गई।गौरतलब है कि ढुटी-देवसर्रा रियान वाटर फिल्टर प्लांट से क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी। वर्ष 2017 के आईपीएस मलय जैन बालाघाट जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे। राज्य शासन ने 6 नवंबर को इसके आदेश भी जारी कर दिए। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का देवास तबादला होने के बाद से बालाघाट पुलिस अधीक्षक का पद रिक्त था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव को एसपी का प्रभार दिया गया था। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस मलय जैन को एसपी के अलावा हॉकफोर्स सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं से उन्हें बालाघाट भेजा गया है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर शासन-प्रशासन लगातार दावे कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत सकरी का सामने आया है जहां पंचायत के प्रभारी सचिव एवं सरपंच के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने परसवाड़ा विधायक मधु भगत के सामने मोर्चा खोलते हुए गंभीर शिकायतें रखीं। ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं के साथ-साथ शिकायतों पर जांच नहीं होने को लेकर भी प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों ने बताया कि सकरी पंचायत भवन में पिछले लगभग 15 दिनों से तालाबंदी की स्थिति बनी हुई है। इससे पंचायत संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रभारी सचिव अनिता पारधी के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतों पर अधिकारियों द्वारा जांच नहीं कराए जाने का मुद्दा भी विधायक के सामने उठाया। बालाघाट। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने स्थानीय फुटकर व्यापारियों और आजीविका मिशन की महिलाओं से खरीदारी कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। श्रीमती ठाकुर ने बाजार में सड़क किनारे दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे दुकानदारों से दीपावली की सामग्री खरीदी। उन्होंने दीये झाड़ू लाई सिंगाड़े पूजा-पाठ की सामग्री और रंगोली सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। आजीविका मिशन की बहनों द्वारा लगाई गई दुकानों से भी सामान खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।