Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
07-Nov-2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस के तंज पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया है। कांग्रेस की ओर से नितिन नबीन के दौरे को लेकर ‘वसूली’ से जोड़कर टिप्पणी की गई थी। कृषि मंत्री ने कांग्रेस के इस बयान को अनर्गल और हल्के स्तर की बयानबाजी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस नेताओं को शोभा नहीं देता। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में सभी राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पार्टी अब इस तरह की बातें कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से अनर्गल बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। कांग्रेस की रैली में शामिल नहीं होने वाले कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई के मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से अपने ही पदाधिकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है उससे एक दिन पार्टी खाली हो जाएगी। उन्होंने कांग्रेस की कार्रवाई को लेकर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर क्या चल रहा है इसका फैसला कांग्रेस को खुद करना है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के पाक और बांग्लादेश को लेकर दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। दुबे के बयान का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा कि नेहरू के समय बांग्लादेश बना ही नहीं था। भूपेश बघेल ने कहा कि बांग्लादेश का गठन 1971-72 में हुआ जबकि जवाहरलाल नेहरू का निधन 1964 में हो चुका था। उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेहरू ने बांग्लादेश को जमीन कैसे दे दी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बघेल ने यह भी सवाल उठाया कि जब भारतीय जवान आगे बढ़ चुके थे तो कार्रवाई क्यों रोकी गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद सीजफायर हुआ था। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के सरकार के दावे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। पटवारियों की जारी हड़ताल का हवाला देते हुए उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की ओर से धान खरीदी को लेकर कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। उन्होंने दावा किया कि फील्ड में भी तैयारियां नहीं हैं और पटवारी हड़ताल पर बैठे हैं।