Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Nov-2026

​भोपाल के रवींद्र भवन में गोवर्धन पूजा के मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय गौ पूजन और पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य मंत्री कृष्णा गौर सहित कई गणमान्य नेता शामिल हुए। राज्यमंत्री कृष्णा गौर और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने EMS टीवी से खास बातचीत में गोवर्धन पूजा पर जनता को एक खास संदेश दिया वही सीएम ने गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार के विजेताओं को 2.95 करोड़ और 3000 से अधिक गौशालाओं के 5.5 लाख गौवंश के लिए ₹65 करोड़ से ज्यादा की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। ​अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गो-वर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का घमंड तोड़ा और मोर पंख पहनकर पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से देसी गाय पालने की अपील की और घोषणा की के प्रदेश में गीता भवन बनाए जाएंगे।