रुड़की के मच्छी मोहल्ले में शातिर चोरों ने रात के अंधेरे में जमकर आतंक मचाया। चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए और हजारों रुपये की नकदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने एक वाहन से करीब 13 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया जबकि पास खड़े ट्रक से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर लिए। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ियों के टूटे शीशे और अंदर बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किच्छा तहसील परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक तिलक राज बेहड़ एवं उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए विकसित एवं समृद्ध उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। किच्छा में जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विधायक तिलक राज बेहड़ और एसडीएम मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों से जनगणना में सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनगणना देश और क्षेत्र के विकास की योजनाएं तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार है। वहीं अधिकारियों ने नागरिकों से डिजिटल स्व-गणना और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान जनगणना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया गया। खानपुर की सियासत में एक बार फिर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मौजूदा निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चैंपियन ने उमेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार साल के दौरान विकास के नाम पर सिर्फ ड्रामेबाजी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि न डिग्री कॉलेज आया न बिजलीघर बना न बांध की मरम्मत हुई और न ही मंडी का विस्तार हुआ। वहीं चैंपियन ने दावा किया कि बिना किसी विधायक पद पर रहते हुए भी उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खादर क्षेत्र के लिए दो बड़े पुलों की स्वीकृति दिलवा दी है। उन्होंने इसे दीपावली पर क्षेत्र की जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जौनपुर विकासखंड के थत्यूड़ में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अलग उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित स्वर्गीय विजेंद्र भट्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अंशुल भट्ट और ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने जौनपुर विकासखंड क्षेत्र के 25 राज्य आंदोलनकारियों को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष त्याग और योगदान को याद किया गया। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रुड़की के आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने एकत्र होकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह युवा भाजपा नेता एवं युवा परशुराम संगठन के अध्यक्ष राहुल कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।दीपावली के अवसर पर आयोजित इस मिलन समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दीपावली के इस पावन अवसर पर उन्हें पत्रकार साथियों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान अक्षय प्रताप सिंह ने पत्रकारों के माध्यम से नगरवासियों को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।