बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले सीएमओ को चेतावनी पत्र जारी कलेक्टर ने जताई नाराजगी रफ्तार का कहर आयशर ने ऑटो को मारी टक्कर आठ घायल सड़क पर पटाखे फोड़कर उत्पात मचाने वाले पांच युवक गिरफ्तार थुनिया भांड में गुंडागर्दी के खिलाफ ग्रामीण लामबंद कोतवाली में कराई एफआईआर 1 नगरीय निकायों के सीएमओ की मनमानी पर कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सख्ती दिखाई है। नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले सीएमओ को लिखित चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले के नगरीय निकायों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने फायर स्टाफ की 24 घंटे तैनाती अग्निशमन उपकरणों की जांच फायर प्लान अपडेट रखने और अस्पतालों व शॉपिंग मॉल में औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। 2 छिंदवाड़ा बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवरी बस स्टैंड के पास मंगलवार को तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आयशर वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 3 परासिया के ग्राम कन्हैयाढाना में दूषित पेयजल के सेवन से 17 से अधिक बच्चों के बीमार होने की घटना पर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कभी जहरीली दवा तो कभी दूषित पानी लोगों की बीमारी और मौत का कारण बन रहा है लेकिन जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय नहीं हो रही। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और अब छिंदवाड़ा में बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं।नकुलनाथ ने कहा कि ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परासिया विधायक सोहन वाल्मिक को मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था करानी पड़ी। उन्होंने शासन-प्रशासन से जिले के सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। 4 दीपावली पर सड़क पर एक-दूसरे पर लापरवाहीपूर्वक पटाखे फोड़कर हंगामा करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने समझाइश के बावजूद विवाद करने पर पार्थ दुबे देवेश सोनी अमूल शर्मा श्लोक सोनी और कार्तिक वर्मा को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक एवं अन्य कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर अन्य युवकों की पहचान भी कर रही है। कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक आतिशबाजी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहरीले कफ सिरप मामले में डॉ. प्रवीण सोनी की सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज 5 परासिया में जहरीले कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने 6 नवंबर को खारिज कर दी। डॉ. सोनी 6 अक्टूबर 2025 से छिंदवाड़ा जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सोनी को पिछले माह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस मामले में आरोपी बनाए गए 11 लोगों में से अब तक 6 को जमानत मिल चुकी है जबकि अन्य आरोपी जेल में हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर में परासिया क्षेत्र में कथित जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के सेवन से 26 बच्चों की मौत हुई थी। थुनिया भांड में गुंडागर्दी के खिलाफ ग्रामीण लामबंद कोतवाली में कराई एफआईआर 6 शहर के वार्ड क्रमांक 35 स्थित थुनिया भांड क्षेत्र में कथित गुंडागर्दी मारपीट और अवैध गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शिवप्रसाद सोमकुंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर अवैध शराब गांजा तस्करी हथियारों के दम पर धमकाने चोरी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में महिलाओं से अभद्रता जान से मारने की धमकी और नल ऑपरेटर के साथ मारपीट कर जलापूर्ति बाधित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। अब उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और जिला बदर सहित सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिव मंदिर में भगवान गोवर्धन को चढ़ाया गया 56 भोग 7 दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय शिव मंदिर बड़ा कुआं में धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान गोवर्धन को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद दिनेश मालवी सहित क्षेत्र के नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।