Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Nov-2026

गोवर्धन पूजा पर गौशालाओं को 65.66 करोड़ का अनुदान 466 पशुपालक सम्मानित भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौवंश संरक्षण और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में रहने वाले 5 लाख 51 हजार से अधिक गौवंश के भरण-पोषण के लिए 65.66 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की। वहीं गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत 466 उत्कृष्ट पशुपालकों को कुल 2.95 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में मध्यप्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाना है। इसके लिए प्रतिदिन दुग्ध संकलन क्षमता 12 लाख से बढ़ाकर 52 लाख किलोग्राम करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान 20 से बढ़ाकर 40 रुपये करने और गौ-एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने की भी बात कही। तबादला व्यवस्था पर कूनो के फील्ड डायरेक्टर का तंज बोले- बार-बार ट्रांसफर से घटती है कार्यक्षमता कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर आईएफएस उत्तम कुमार शर्मा ने सरकार की तबादला व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर दो पेज का बयान जारी कर उन्होंने कहा कि बार-बार तबादलों से अधिकारियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। प्रशासनिक सुधारों के लिए अधिकारियों को लंबा कार्यकाल मिलना जरूरी है। शर्मा पिछले चार साल से कूनो में पदस्थ हैं। मुरैना में चीते के शिकार के बाद उनकी यह तीसरी सोशल मीडिया पोस्ट है। उनकी पोस्ट पर वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी है। ग्वालियर में हॉर्न बजाने पर दबंगों का तांडव युवक की कार में डंडे मारकर तोड़े कांच और हेडलाइट ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में दीपावली की रात हॉर्न बजाने पर कार सवार दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया। चेतकपुरी गेट के पास साइड मांगने से नाराज आरोपियों ने युवक संकेत दुबे की कार का रास्ता रोक लिया और डंडों से हमला कर चारों तरफ के कांच साइड मिरर और हेडलाइट तोड़ दी। आरोपियों ने धमकी दी कि उनकी गाड़ी को हॉर्न देना मौत को बुलावा देना है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपावली की रात मध्यप्रदेश में अग्निकांड का कहर तीन शहरों में 13 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में दीपावली की रात तीन परिवारों के लिए मातम लेकर आई। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में मकानों में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि उज्जैन में आगजनी की घटना में 107 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतकों में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बरही में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान गई वहीं सिवनी में भी 6 लोगों की मौत हुई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की है। सरकार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देगी। दिवाली के बाद भोपाल-उज्जैन की हवा हुई जहरीली AQI 400 के पार पहुंचा प्रदूषण दीपावली पर आतिशबाजी के बाद मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ गया है। सोमवार को भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 401 और उज्जैन का 410 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं ग्वालियर में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दीनदयाल नगर का AQI 363 महाराज बाड़ा का 337 और सिटी सेंटर का 329 दर्ज हुआ। भोपाल के टीटी नगर में पांच घंटे के भीतर AQI दोगुने से ज्यादा बढ़कर 314 पहुंच गया।